यूपी में बर्ड फ्लू का कहर, कितनी घातक है ये बीमारी? जानें लक्षण और बचाव के तरीके

बर्ड फ्लू ने एक बार फिर से दस्तक दे दी है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक बाघिन की बर्ड फ्लू से मौत हो गई है। राज्य के चिड़ियाघरों में बर्ड फ्लू की आशंका के बाद लखनऊ और गोरखपुर चिड़ियाघर और इटावा लायन सफारी को एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया। आम लोगों से यात्रा से बचने की अपील की गई है। यह फैसला गोरखपुर चिड़ियाघर में एक बाघिन की बर्ड फ्लू से मौत की पुष्टि के बाद आया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अधिकारियों को राज्य के सभी चिड़ियाघरों में एच5 एवियन इन्फ्लूएंजा (बर्ड फ्लू) के प्रसार की जांच के लिए अधिकतम सतर्कता लागू करने का निर्देश दिया। 7 मई को गोरखपुर चिड़ियाघर में बाघिन शक्ति की मौत के बाद अलार्म बज गया था। इसके विसरा के नमूने राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान, भोपाल भेजे गए, जिसने मंगलवार को मौत का कारण बर्ड फ्लू की पुष्टि की।

क्या है बर्ड फ्लू/ एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस?
सबसे पहले ये जान लेते हैं कि एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस जिसे आम बोलचाल की भाषा में बर्ड फ्लू कहा जाता है क्या है जिसका वैज्ञानिक नाम H5 Avian Influenza Virus है। ये एक ऐसा वायरस है जो आमतौर पर पक्षियों और पशुओं को संक्रमित करता है। मगर इंसानों तक भी पहुंच जाता है जो काफी घातक साबित होता है। दरअसल ये पक्षियों के माध्यम से इंसानों तक पहुंचता है। जानकारी के लिए बता दें कि इस संक्रमण से इंसानों की मृत्यु दर 50% तक रही है। ऐसे में ये तो साफ है कि ये जानलेवा है।

क्या है बर्ड फ्लू की पहचान और इसके बचाव के तरीके?
अब सवाल ये उठता है कि बर्ड फ्लू की पहचान क्या है और इसके बचाव के तरीके क्या हैं? अगर ये वायरल किसी तरह से इंसान के आंख, नाक, मुंह तक पहुंच जाता है और सांस के द्वारा अंदर चला जाता है तो बर्ड फ्लू हो जाता है। इसके लक्षणों की बात करें तो बर्ड फ्लू से संक्रमित इंसान को तेज बुखार, खांसी, सांस लेने में दिक्कत, गले में दर्द, शरीर में दर्द और उल्टी आने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।

बर्ड फ्लू से कैसे करें बचाव? चलिए जान लेते हैं कि बर्ड फ्लू से कैसे करें बचाव?

  1. संक्रमित पक्षियों से दूर रहने की कोशिश करें।
  2. जो लोग चिकन, अंडा खाते हैं वो उसे खाने से परहेज करें, अगर खाते हैं तो अच्छे से पका कर खाएं।
  3. अगर आपके घर में जानवर हैं तो साफ-सफाई का खास ध्यान रखें।
  4. बुखार, खांसी होने पर हाथों को बार-बार धोएं और नाक, मुंह और आंख पर लगाने से परहेज करें।
  5. कोई भी लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से मिलें और परामर्श लें।

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!