एमपी में 11 बजे तक हुई 32.38% वोटिंग; देवास में सबसे अधिक तो इंदौर में सबसे कम मतदान

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चौथे चरण के लिए आज सोमवार (13 मई, 2024) को मतदान हो रहा है. चौथे चरण के लिए 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 96 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई. मध्य प्रदेश की 9 सीटों पर भी मतदान जारी है. इसी बीच चुनाव आयोग ने सुबह 11 बजे तक हुई वोटिंग का आंकड़ा जारी कर दिया है. 11 बजे तक प्रदेश में 32.38% मतदान हुआ है.

11 बजे तक 32.38% हुआ मतदान

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण को लेकर चुनाव आयोग ने सुबह 11 बजे तक के आंकड़े जारी कर दिए हैं. प्रदेश के 8 लोकसभा क्षेत्रों के 16 जिलों के 18,007 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्वक मतदान जारी है. सुबह 11 बजे तक 32.38% मतदान हुआ. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान केंद्रों पर बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं.

सबसे ज्यादा उज्जैन तो सबसे कम इंदौर में वोटिंग

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, सबसे ज्यादा मतदान देवास में 35.83 प्रतिशत हुआ है. जबकि सबसे कम इंदौर में 25.01 फीसदी मतदान हुआ है. देवास के बाद उज्जैन दूसरे नंबर पर 34.25, मंदसौर में 34.12, रतलाम में 34.04, धार में 32.62, खरगोन में 33.52, जबकि खंडवा में 31.87 प्रतिशत मतदान हुआ है.

वहीं प्रदेशवार आंकड़ो की बात करें तो पंश्चिम बंगाल में 11 बजे तक सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है. पश्चिम बंगाल- 32.78 फीसदी, मध्य प्रदेश- 32.38 फीसदी, झारखंड- 27.40 फीसदी, यूपी- 27.12% फीसदी, बिहार- 22.54 फीसदी, तेलंगाना- 24.31 फीसदी, ओडिशा- 23.28 फीसदी, आंध्र प्रदेश- 9.05 फीसदी, महाराष्ट्र- 17.51 फीसदी, जम्मू-कश्मीर- 14.94% फीसदी मतदान हुआ है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!