इंदौर की सफाई देखना है तो चुकाना होंगे दो हजार रुपये पर प्रति व्यक्ति दूसरे नगर निगमों को

सफाई में सातवीं बार देशभर में सिरमौर आ रहे इंदौर नगर निगम का स्वच्छता माॅडल देखने आने वाले लोगों को अब पैसा भी चुकाना होगा। हर साल देश के कई नगरीय निकायों से जनप्रतिनिधि व अफसर इंदौर आते है।

अब उन्हें दो हजार रूपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से इंदौर नगर निगम को पैसा देना होगा। इसकी मंजूरी सोमवार को महापौर परिषद बैठक में दी गई। सशुल्क भ्रमण की जानकारी देशभर के नगर निगमों को पत्र भेजकर दी जाएगी।

महापौर परिषद बैठक में नगरीय क्षेत्र में स्थित 19 झोनल कार्यालय को बढाकर 22 झोनल कार्यालय करने व इसी माह वार्ड समितियों का गठन करने के संबंध में भी सैद्धांतिक सहमति दी गई।

महापौर पुष्य मित्र भार्गव ने बैठक में कहा कि निगम राजस्व को बढाने के उददेश्य से शहर के विभिन्न क्षेत्रो में अवैध नल कनेक्शन को वैध करने के लिए अभियान चलाया जाए,ताकि निर्धारित शुल्क देकर अवैध नल कनेक्शन को वैध किया जा सके। इसके पश्चात भी अगर अवैध नल कनेक्शनकर्ता कनेक्शन वैध नही करता है तो उसके विरूद्ध पेनल्टी लगाई जाए।

निगम की शहर में स्थित संपतियों को फ्री होल्ड करने के संबंध में भी निर्णय लिया गया। फरवरी माह में सिरपुर तालाब पर राष्ट्रीय स्तर के आयोजित समारोह के लिए सिरपुर तालाब, यशवंत सागर तालाब के आस-पास के अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए है। बैठक में नगर निगम के वाॅटर पंपों को पीपीपी माॅडल पर चलाने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा नालों की सफाई पर भी मेयर ने जोर देने के लिए कहा है। बैठक में महापौर परिषद सदस्य  राजेंद्र राठौर, जीतू यादव, राजेश उदावत सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!