समाजवादी पार्टी पूरी जिम्मेदारी के साथ इंडिया गठबंधन के साथ – अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश और देश की जनता भाजपा सरकार को हटाना चाहती है. समाजवादी पार्टी पूरी जिम्मेदारी के साथ इंडिया गठबंधन के साथ है. इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराएगा.

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में देश की सीमाएं असुरक्षित हैं. सरकार न तो सीमा की सुरक्षा कर पा रही है और न हमारे सैनिकों की सुरक्षा कर पा रही है. चीन घुसपैठ कर रहा है. 1962 के युद्ध में सीमा की रक्षा करने वाले हमारे जवानों की याद में बने मेमोरियल को चीन ने तोड़ दिया. लेकिन सरकार के पास कोई जवाब नहीं है. महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है. घर-घर में नौजवान बेरोजगार बैठा है. भाजपा सरकार ने किसानों की आय दोगुना करने का वादा किया था, लेकिन वादा पूरा नहीं किया.

सपा प्रमुख ने कहा कि देश की सीमा, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के सवाल पर भाजपा सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है. भाजपा सरकार को लेकर पूरे देश में अविश्वास का माहौल है. भाजपा सरकार आम जनता की समस्याओं को हल करने के बजाय दूसरे मुद्दों में उलझाने का प्रयास कर रही है. भाजपा सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है. ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स के जरिए विपक्षी दलों और नेताओं को बदनाम कर रही है. भाजपा को लोकसभा चुनाव में हार का डर सता रहा है इसलिए संस्थाओं का गलत इस्तेमाल कर रही है.

उन्होंने कहा कि भाजपा की नोटबंदी नीति पूरी तरह से फेल रही. हर स्तर पर भ्रष्टाचार बढ़ा है. उन्होंने शनिवार को बलिया दौरे के दौरान पत्रकारों से कहा कि नारा देकर, गांव में वैन चलाकर और प्रधानों का बजट काट कर देश विकसित नहीं हो सकता है. भाजपा ने आम जनता को एक बार फिर झूठे सपने दिखाना शुरू किया है. सपा का लक्ष्य भाजपा को हराना है. इसीलिए 80 हराओ, भाजपा हटाओ का नारा दिया है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!