प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंधिया को बताया दामाद, कहा- इसलिए मेरा उनसे रिश्ता है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा, आज भारत सफलता की जिस ऊंचाई पर है, वह अभूतपूर्व है और पूरे विश्व में भारत की धाक जमी हुई है। उन्होंने कहा, 23 अगस्त को भारत चंद्रमा पर वहां पहुंचा, जहां अब तक कोई देश नहीं पहुंच पाया था। वे यहां ग्वालियर के किले पर स्थित सिंधिया स्कूल के 125वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ग्वालियर के ऐतिहासिक दुर्ग पर स्थित सिंधिया स्कूल के 125वें स्थापना दिवस समारोह में शिरकत की। इस दौरान सिंधिया स्कूल को दुल्हन की तरह सजाया गया।

पीएम मोदी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्वालियर की ये धरती पीढ़ियों को प्रेरित करने वाली है। ग्वालियर से मेरा विशेष नाता है, एक तो में काशी का सांसद हूं और काशी का संरक्षण करने में सिंधिया परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। आज काशी का विकास हो रहा है, उसे देखकर गंगाबाई और महाराज माधोराव की आत्मा प्रसन्न हो रही होगी।

पीएम मोदी ने कहा कि ग्वालियर से मेरा दूसरा नाता है, ज्योतिरादित्य सिंधिया हमारे गुजरात के दामाद हैं। इसलिए मेरा उनसे दूसरा रिश्ता है। मेरा गांव गायकबाड़ स्टेट का गांव था और उन्होंने पहला प्राथमिक स्कूल बनवाया था, उसमे मैंने मुफ्त में शिक्षा ग्रहण की थी।

उन्होंने कहा कि 60 साल से डिमांड हो रही थी की जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटाई जाए, ये काम हमारी सरकार ने किया है। दशकों से मुस्लिम महिलाएं तीन तलाक कानून बनाने की डिमांड कर रही हैं, वह हमने किया। मेरे पास काम-काम की इतनी बड़ी लिस्ट है कि पूरी रात बीत जाएगी।

पीएम नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि पूरे विश्व में भारत की धाक जमा हुई है। अभी G-20 में कैसे भारत का परचम लहराया, यह सबने देखा है ग्वालियर में तो एयरफोर्स का सबसे बड़ा बेस है, आज भारत के लिए कुछ भी असंभव नहीं है।

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!