उज्जैन के गरबा पांडाल में चेतावनी के बावजूद पहुंचा गैर हिंदू युवक, आयोजकों ने किया पुलिस के हवाले

मध्य प्रदेश के कई शहरों में गरबा पंडाल में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है. इसे लेकर सूचना बोर्ड भी लगाए गए हैं. उज्जैन के दशहरा मैदान इलाके में चेतावनी के बावजूद अल्पसंख्यक वर्ग का एक युवक पंडाल में पहुंच गया, जिसके बाद हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उसकी पहचान करते हुए उसे पुलिस के हवाले कर दिया. माधव नगर पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है.

उज्जैन के दशहरा मैदान इलाके में पिछले कई वर्षों से लगातार हिंदूवादी संगठनों द्वारा गरबे का आयोजन कराया जाता है. हिंदू जागरण मंच के संयोजक नीलू चौहान ने बताया कि, यहां पर आधार कार्ड देख कर लोगों को प्रवेश दिया जाता है. प्रवेश द्वार पर यह भी चेतावनी का बोर्ड लगा दिया गया है कि गैर हिंदू का पंडाल में प्रवेश निषेध है. इसके बावजूद अमन खान नामक एक युवक अंदर प्रवेश कर गया. उसने गलत पहचान बता कर प्रवेश कर लिया. जब कुछ लोगों ने उसकी पहचान की तो आयोजकों तक शिकायत पहुंच गई.

कई शहरों और ग्रामीण इलाकों में भी ऐसा नियम

उन्होंने बताया कि हिंदू जागरण मंच के नेताओं ने अमन को पड़कर माधव नगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया. अमन पर छेड़छाड़ का आरोप भी लगा है, उधर पुलिस ने अमन को हिरासत में लेकर कार्रवाई की है. धार्मिक नगरी उज्जैन ही नहीं बल्कि आसपास के इलाकों में भी इसी प्रकार का नियम कई पंडाल में देखने को मिलता है. उज्जैन के आसपास कुछ शहरों में भी आयोजकों ने गैर हिंदुओं का प्रवेश गरबा पांडाल में वर्जित कर रखा है. यहां पर पहचान पत्र देखकर ही लोगों को प्रवेश दिया जाता है, ताकि किसी प्रकार की विवाद की स्थिति न बने.

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!