आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी विवेक यादव ने चुनाव लड़ने से किया इनकार….

उज्जैन: कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके उज्जैन उत्तर के प्रत्याशी विवेक यादव ने अपना मन बदल लिया है. उन्होंने आम आदमी पार्टी से टिकट मिलने के बावजूद चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है. विवेक यादव अब एक बार फिर कांग्रेस में शामिल हो कर कांग्रेस प्रत्याशी को जीताने के लिए काम करेंगे.

उज्जैन उत्तर विधानसभा सीट से कांग्रेस ने पार्षद माया त्रिवेदी को विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है. इसी विधानसभा सीट से कांग्रेस नेता विवेक यादव भी टिकट के दावेदार थे. जैसे ही माया त्रिवेदी को टिकट मिला विवेक यादव ने बगावत शुरू कर दी. विवेक यादव ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए. आम आदमी पार्टी ने उज्जैन उत्तर से विवेक यादव को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतार दिया. इसी बीच विवेक यादव ने एक बार फिर अपना मन बदलते हुए आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है. विवेक यादव ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान कहा कि वे कांग्रेस में ही रहेंगे और कांग्रेस प्रत्याशी माया त्रिवेदी को चुनाव जीताने के लिए काम करेंगे.

कांग्रेस के बड़े नेताओं से बातचीत के बाद मन बदला

कांग्रेस ने टिकट वितरण के बाद अब नाराज नेताओं को मनाने का काम शुरू कर दिया है. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और मध्य प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला नाराज कांग्रेस नेताओं को मना रहे हैं. पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के बड़े नेताओं ने विवेक यादव से बातचीत की और इसके बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया. विवेक यादव ने यह भी कहा कि उनकी कांग्रेस से कुछ समय के लिए नाराजगी थी जो कि दूर हो गई है. 

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!