उज्जैन। मिस इंडिया निकिता पोरवाल के विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के ताज पहनकर दर्शन करने को लेकर पुजारी नाराज है। पोरवाल ने ताज पहनकर बाबा महाकाल के दर्शन किए थे।पुजारी महेश शर्मा ने कहा की बाबा महाकाल के सामने आज तक कोई भी पगड़ी, ताज या किसी भी प्रकार का कपड़ा सिर पर बांध के बाबा के दर्शन नहीं किए है क्यों बाबा महाकाल स्वयं राजा है। बाबा महाकाल राजा के सामने ताज पहनकर आना नियम विरुद्ध है। गौरव की बात है कि उज्जैन की बेटी मिस इंडिया बनी लेकिन उनको बाबा महाकाल के नियम के अनुसार ही दर्शन करने थे। वो अपना ताज लेकर आती और बाबा महाकाल के सामने उसको रख देती तो अच्छा होता।









