उज्जैन के BJP पार्षद ने प्रत्याशी के समर्थन में बाटें आटा-दाल, आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज

उज्जैन की हाई प्रोफाइल दक्षिण विधानसभा सीट पर अभी कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी भी घोषित नहीं किया है और भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आटा, दाल, चावल, घड़ी बांटने का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का प्रकरण दर्ज किया है. आरोपियों में भाजपा की महिला पार्षद और उनके पति शामिल है.

प्रत्याशी के समर्थन में बाटे जा रहे सामान
उज्जैन में शिवराज सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव बीजेपी के प्रत्याशी के रूप में तीसरी बार चुनावी मैदान में है. वर्तमान में कांग्रेस की ओर से दक्षिण विधानसभा सीट पर प्रत्याशी भी घोषित नहीं किया गया है. कांग्रेस नेता अजीत सिंह ठाकुर ने बताया कि उज्जैन दक्षिण के मालनवासा इलाके में पार्षद निर्मला परमार और उनके पति करण द्वारा भाजपा प्रत्याशी मोहन यादव के समर्थन में आटा, दाल, चावल और घड़ी वितरित की जा रही थी. इस मामले में लोगों की ओर से कांग्रेस नेताओं के पास शिकायत पहुंची जिसके बाद अजीत सिंह ठाकुर निर्वाचन आयोग से शिकायत की. उन्होंने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों ने घटना की जांच करते हुए इसे सही पाया. इसके पश्चात नागझिरी थाने में भाजपा पार्षद निर्मला परमार और उनके पति करण के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का प्रकरण दर्ज किया गया है. नायब तहसीलदार अनिल मोरे की ओर से पुलिस को शिकायत की गई थी

ऑटो में राशन भरकर प्रचार पर निकली महिला पार्षद
कांग्रेस की ओर से एक वीडियो जारी किया गया है जिसमें बीजेपी की महिला पार्षद और उनके कार्यकर्ता लोडिंग ऑटो लेकर प्रचार प्रसार पर निकले उन्होंने लोगों को राशन वितरित किया और फोटो सेशन भी कराया. इस दौरान भाजपा प्रत्याशी मोहन यादव का परिचय भी कार्यकर्ताओं के हाथ में नजर आया. इसके अलावा सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है जिसमें प्रचार के दौरान लोगों के घर पर राशन की थैलियां पहुंचाई जा रही है.

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!