देश में सबसे गर्म रहा खजुराहो, सीजन में पारा पहली बार 44 पार, 21 जिलों में बारिश का भी अलर्ट

भोपाल : मध्यप्रदेश में मौसम अजीब ही चल रहा है। खजुराहो जहां सीजन का सबसे गर्म दिन रहा तो राजधानी भोपाल समेत कई इलाकों में बारिश भी दर्ज की गई। बुधवार तड़के 3 बजे भोपाल में आधे घंटे तक गरज-चमक के साथ तेज पानी गिरा। सुबह 7 बजे भी तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। छिंदवाड़ा में भी मंगलवार देर रात आंधी के साथ पानी गिरा। सीहोर और शाजापुर में भी बूंदाबांदी हुई। गुरुवार को भी प्रदेश के 21 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। खजुराहो का तापमान देशभर में सबसे ज्यादा रहा। प्रयागराज में भी खजुराहो जितना तापमान दर्ज किया गया। 

मौसम केंद्र की रिपोर्ट कहती है कि बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। अगले 24 घंटों का पूर्वानुमान कहता है कि भोपाल, धार, इंदौर, रायसेन, बैतूल, राजगढ़, खंडवा, खरगोन, विदिशा, नर्मदापुरम, सीहोर, बड़वानी, उज्जैन, छिंदवाड़ा, जबलपुर, सागर, बालाघाट, दमोह, देवास, नरसिंहपुर, सिवनी जिलों में कहीं-कहीं वर्षी या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है। जो बता रहा है कि भोपाल, धार, इंदौर, रायसेन, बैतूल, राजगढ़, खंडवा, खरगोन, विदिशा, नर्मदापुरम, सीहोर, बड़वानी, उज्जैन, छिंदवाड़ा, जबलपुर, सागर, बालाघाट, दमोह, देवास, नरसिंहपुर, सिवनी जिलों में वज्रपात होने की आशंका है। साथ ही तेज गति से हवा भी चलेगी। 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 

मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो दिन के तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ, लेकिन रात का पारा उछला है। नरसिंहपुर में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री तक ऊपर गया है। प्रदेश में सबसे गर्म दिन खजुराहो में रहा। खजुराहो में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं प्रदेश में सबसे गर्म रात  दमोह की रही। यहां 26.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। 

प्रदेश के पांच सबसे गर्म शहर

शहरअधिकतम तापमानबीते 24 घंटें में अंतर
खजुराहो44.5(+1)
नौगांव42.5(+1.2)
सीधी41.6(0)
सतना41.5(-0.6)
दमोह41.4(-1.8)

प्रदेश में सबसे गर्म रात वाले शहर

शहरन्यूनतम तापमानबीते 24 घंटें में अंतर
दमोह26.2(+2.2)
नर्मदापुरम26.1(+1.6)
सीधी 26(+0.8)
छिंदवाड़ा25.6(+4.2)
टीकमगढ़25.5(+0.5)

प्रदेश के बड़े शहरों का हाल

शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
इंदौर3824.4
भोपाल39.824.8
ग्वालियर40.122.4
जबलपुर39.323.4    

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो फिलहाल एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उससे लगे पाकिस्तान के आसपास एक्टिव है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। महाराष्ट्र से लेकर तमिलनाडु तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। इन तीन वेदर सिस्टम के सक्रिय रहने के अलावा ऊपर के स्तर पर हवाओं का रुख दक्षिण-पश्चिमी एवं पश्चिमी बना हआ है। इस वजह से बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर से नमी मिल रही है। नमी के कारण राजधानी सहित मध्य प्रदेश के कई जिलों में बादल बने हुए हैं। साथ ही गरज-चमक की स्थिति बन रही है। गुरुवार को भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना है। बादल बने रहने के साथ वर्षा होने के कारण अधिकतम तापमान में कुछ गिरावट भी होने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे बढ़ जाने के कारण शुक्रवार से तापमान में गिरावट होने का सिलसिला शुरू हो सकता है। 

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!