नामांतरण के लिए मांगी 24 हजार की रिश्वत, रंगे हाथों पटवारी को पकड़ा

इंदौर : लोकायुक्त पुलिस नेे एक पटवारी को जमीन के नामांतरण के एवज में रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। एक किसान को बार-बार कार्यालय के चक्कर कटवा रहा था और काम कराने के लिए 24 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। परेशान हो रहे किसान ने लोकायुक्त पुलिस को शिकायत की और अफसरों ने योजना बनकर घूसखोर पटवारी को रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

सांवेर के कछालिया गांव में रहने वाले दीपक पिता शंकर पटेेल ने पटवारी विष्णु पटेल की शिकायत की थी। दीपक ने बताया कि उसके पिता शंकरालाल और दो अन्य भाई है। उनकी संयुक्त जमीन है। एक भाई की मौत के बाद फौती नामांतरण कराने का आवेदन दीपक ने दिया था, लेकिन पटवारी विष्णु ने काम नहीं किया और 24 हजार रुपये की रिश्वत मांग ली।

दो किश्तों में मांगे थे पैसे

घूसखोर पटवारी ने कहा कि पहले 12 हजार रुपये देगा होंगे। बाकी के 12 हजार काम पूरा होने के समय देना। पटवारी ने बुधवार को किसान को पहली किश्त देने के लिए बुलाया था। किसान के साथ लोकायुक्त की टीम भी पहुंची और कार्यालय के बाहर छुप गई। किसान के नोटों की गड्डी में केमिकल लगाकर रखा गया था। किसान ने नोटों की गड्डी दी और इशारा किया। इसके बाद लोकायुक्त की टीम पटवारी के सामने थी। उन्हें देख पटवारी के होश उड़ गए और कहने लगा कि उसने रिश्वत नहीं ली, लेकिन जैसे ही उसके हाथ धुलवाए तो केमिकल के कारण हाथ में पीला रंग नजर आने लगा।

लोकायुक्त पुलिस ने नोटों की गड्डी के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया। इन दिनों पटवारी और तहसीलदार कोर्ट के प्रकरणों का हवाला देकर नामांतरण कराने के लिए लोगों के चक्कर कटवा रहे है। नामांतरण के एवज में 20 से 30 हजार रुपये की डिमांड की जाती है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!