इंदौर। मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के 2 अक्टूबर को होने वाले प्रतिष्ठित चुनाव के लिए संजय जगदाले एवम् सिंधिया पैनल ने आज अपनी बहुप्रतीक्षित उम्मीदवारों की सूची जारी की। इस सूची में अध्यक्ष पद के लिए अभिलाष खांडेकर, उपाध्यक्ष पद के लिए रामनिक सलूजा का नाम घोषित किया है, वहीं सचिव पद के लिए से संजीव राव और सह सचिव पद के लिए सिद्धयानी पाटनी का नाम घोषित किया गया है। गौरतलब है की एमपीसीए चुनाव के इतिहास में पहली बार किसी पैनल ने महिला को प्रत्याशी बनाया है। वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए पवन कुमार जैन घोषित प्रत्याशी है। सालों से एमपीसीए की सत्ता पर काबिज सिंधिया पैनल के लिए यह चुनाव काफी महत्वपूर्ण माने जा रहे है।
भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…









