भोपाल । वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में आज 20 वर्षीया वृद्ध मादा भालू सेरेना की मृत्यु हो गयी। सेरेना को ढाई वर्ष की उम्र में कोटरा सुल्तानाबाद भोपाल से वन-विहार लाया गया था। सेरेना 15 सितम्बर से बीमार थी और उसके 2 दिन से कुछ नही खाया था। वन्य प्राणी चिकित्सक उपचार के साथ उसकी सतत् देखभाल कर रहे थे। संचालक वन-विहार श्रीमती कमलिका मोहन्ता और सहायक संचालक ए.के. जैन की उपस्थिति में सेरेना का पोस्टमार्टम किया गया। प्रथम दृष्टया मृत्यु का कारण मल्टिपल आर्गन फेल्योर पाया गया। मृत भालू के महत्वपूर्ण अंगो का सेम्पल जाँच के लिये भेज दिया गया है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









