PM मोदी ने सुनाई कविता, ‘वो जो मुश्किलों का अंबार है, वही मेरे हौसलों की मीनार है’

ह्यूस्टन:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने रविवार को 50 हजार अमेरिकी भारतीयों को संबोधित करते हुए ‘हाउडी मोदी’ (Howdy Modi) के जवाब में उस वक्त माहौल को शायरना बना दिया जब उन्होंने अपनी कविता (poem) की दो लाइनें पढ़ीं. हालांकि पीएम मोदी ने समय कम होने का हवाला देते हुए अपनी कविता को पूरा नहीं पढ़ा और सिर्फ दो ही लाइनें सुनाई लेकिन उनकी दो लाइनों का श्रोताओं को मुग्ध कर दिया. 

अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने कहा, यहां पूरी कविता सुनाने का तो समय नहीं है, लेकिन मैं मेरी लिखी एक कविता की दो लाइने आपको सुनाना चाहता हूं, ‘वो जो मुश्किलों का अंबार है, वही तो मेरे हौसलों की मीनार है.’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 50 हजार अमेरिकी भारतीयों को संबोधित करते हुए ‘हाउडी मोदी’ के जवाब में कहा कि भारत में सब कुछ ठीक है. इसके साथ ही उन्होंने इस बात को कई अन्य भाषाओं में व्यक्त करने की कोशिश की. भारत में भाषाओं की विविधता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, ‘सब चंगे सी, मजामा छे, एलम सौकियाम, सब खूब भालो, सबू भाल्लाछी.’

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की मौजूदगी में वहां मौजूद अमेरिकी नागरिकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘मेरे अमेरिकी मित्र इससे आश्चर्यचकित हैं कि मैंने क्या कह दिया. प्रेसिडेंट ट्रंप और मेरे अमेरिकी मित्रों, मैंने भारतीय भाषाओं में केवल यह कहा कि सब कुछ ठीक है.’ 

पीएम मोदी ने कहा कि भारत भिन्न भाषाओं, भिन्न संस्कृति, भिन्न खानपान के साथ विविधताओं से भरपूर है और यही इसकी अनूठी पहचान है और ताकत है. उन्होंने कहा, ‘हमारा जीवंत लोकतंत्र हमारा आधार है और यही हमारी प्रेरणा है.’

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!