5 अक्टूबर से चलेगी तेजस एक्सप्रेस, जानिए कितने घंटे में दिल्ली से पहुंचेंगे लखनऊ

नई दिल्ली: नई दिल्ली और लखनऊ के बीच सप्ताह में 6 दिन चलने वाली तेजस एक्सप्रेस रेलगाड़ी का आज शुभारंभ किया गया. इस नई ट्रेन की शुरुआत 5 अक्टूबर को की जाएगी. यह ट्रेन नई दिल्ली से शाम 3.35 बजे रवाना होकर उसी दिन 10.05 बजे रात को लखनऊ पहुंचेगी. तेजस रेलगाड़ी संख्या 82502/82501 नई दिल्ली और लखनऊ के बीच सप्ताह में 6 दिन चलेगी. 82502 नई दिल्ली-लखनऊ (पूर्वोत्तर रेलवे) तेजस एक्सप्रेस की नियमित सेवा दिनांक 05.10.2019 से प्रारम्भ होगी. यह रेलगाड़ी नई दिल्ली से दोपहर 03.35 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन रात्रि 10.05 बजे लखनऊ (पूर्वोत्तर रेलवे) पहुँचेगी.

वापसी दिशा में 82501 लखनऊ (पूर्वोत्तर रेलवे)-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस दिनांक 06.10.2019 को लखनऊ से सुबह 06.10 बजे प्रस्थान करके उसी दिन दोपहर 12.25 बजे नई दिल्ली पहुँचेगी. रेलगाड़ी संख्या 82502/82501 नई दिल्ली-लखनऊ-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी.
एक एग्जीक्यूटिव वातानुकूलित कुर्सीयान और 09 वातानुकूलित कुर्सीयान के डिब्बों वाली 82502/82501 नई दिल्ली- लखनऊ (पूर्वोत्तर रेलवे)-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस मार्ग में कानुपर और ग़ाजियाबाद स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी. दिनांक 04.10.2019 को 00501 लखनऊ (पूर्वोत्तर रेलवे)-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस स्पेशल रेलगाड़ी का उद्घाटन होगा.

अपनी उद्घाटन यात्रा पर 00501 लखनऊ (पूर्वोत्तर रेलवे) नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस स्पेशल रेलगाड़ी दिनांक 04.10.2019 को लखनऊ (पूर्वोत्तर रेलवे) से सुबह 09.30 बजे प्रस्थान करके उसी दिन सांय 04.00 बजे नई दिल्ली पहुँचेगी. मार्ग में यह रेलगाड़ी कानपुर और ग़ाज़ियाबाद स्टेशनों पर ठहरेगी.

लखनऊ-दिल्ली का सफर 6.15 घंटे में
तेजस एक्सप्रेस 6.15 घंटे में लखनऊ से दिल्ली के बीच की दूरी पूरी कर लेगी. ट्रेन सुबह 6.10 पर लखनऊ से चलेगी और दोपहर 12.25 पर नई दिल्ली स्टेशन पहुंच जाएगी. वापसी में यह शाम 4.30 बजे नई दिल्ली से चलकर 10.45 बजे लखनऊ स्टेशन पहुंच जाएगी. तेजस का टिकट बुक आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट या ऑथराइज्ड एजेंट से करा सकते हैं. इसके अलावा पेटीएम, फोन पे, मेक मॉय ट्रिप, गूगल पे, इबूबो और रेल यात्री से भी बुकिंग करा सकते हैं. ट्रेन के लिए अग्रिम आरक्षण की अवधि 60 दिन की होगी.
 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!