दंतेवाड़ा उपचुनाव: जहां नक्सली हमले में गई थी पूर्व विधायक की जान, उसी सीट से चुनावी मैदान में पत्नी

छत्तीसगढ़ की दंतेवाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सोमवार की सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी थी। यहां वोटिंग की समय सीमा सुबह 7 बजे से दोपहर के 3 बजे तक रखी गई ।ऐसे में किसी भी मतदाता को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए 3 बजे तक पोलिंग बूथ तक पहुंचना होगा. नक्सल प्रभावित होने के कारण इस सीट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और इलाके में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है. चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए यहां सुरक्षाबल की 57 अतिरिक्त फोर्स भेजी गई है. बता दें कि डीआरजी, सीआरपीएफ और एसटीएफ सहित इलाके में 10 हजार से भी ज्यादा जवानों की तैनाती की गई है.

दंतेवाड़ा में मतदान के लिए कुल 273 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जहां कुल 1 लाख 88 हजार मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इस सीट से कुल 9 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें से भाजपा की ओर से विधायक भीमा मंडावी की पत्नी ओजस्वी मंडावी और कांग्रेस से देवती कर्मा मैदान में हैं. आपको बता दें कि देवती कर्मा बस्तर टाइगर के नाम से प्रसिद्ध और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिवगंत महेंद्र कर्मा की पत्नी हैं. ऐसे में दोनों ही प्रत्याशियों के बीच मुकाबला काफी कड़ा है.

बता दें दंतेवाड़ा विधानसभा सीट विधायक भीमा मंडावी की मौत के बाद खाली हो गई थी. लोकसभा चुनाव से पहले नक्सलियों ने विस्फोट कर भाजपा विधायक की हत्या कर दी थी. दिवगंत विधायक भीमा मंडावी के साथ ही इस विस्फोट में उनके ड्राइवर और तीन जवान भी शहीद हो गए थे. दरअसल, नक्सलियों ने दंतेवाड़ा-सुकमा रोड पर स्थित नकुलनार के पास विधायक भीमा मंडावी के वाहन को अपना निशाना बनाया था, यह धमाका इतना जोरदार था कि गाड़ी 200 मीटर दूर जा गिरी थी.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!