ट्रेनों में खपा रहे थे नकली मोबाइल एसेसरीज, STF जबलपुर ने दबोचा

जबलपुर। एसटीएफ ने 23 नवंबर को रेलवे स्टेशन जबलपुर में नकली मोबाइल एसेसरीज जैसे कि चार्जर, पावरबैंक, केबल, मेमोरी कार्ड इत्यादि बेचने के मामले में 5 लोगों को दबोचा है।

एसटीएफ ने बताया कि इस मामले में मुख्‍य आरोपी प्रदीप साहू का रेल्वे में नॉन खाद्य पदार्थ एवं अन्‍य सा‍मग्रियो को ट्रेनो में बेचने का ठेका जिला सतना से जिला मनिकपुर तक का था। किंतु आरोपी द्वारा जिला जबलपुर के ट्रेनो में अपने लडको के माध्यम से उक्‍त नकली सामग्रियां बेची जा रही थी ।आरोपी प्रदीप साहू के अंतर्गत करीब 20 लडके स्टेशन एवम ट्रैन मे नकली मोबाइल एसेसरीज बेच रहे थे ।आरोपी प्रदीप साहू उपरोक्‍त सामग्री जैसे पॉवर बैंक को राशि रू0 150 प्रति नग की दर से लडको को बेचने के लिये देता था तथा लडके ट्रेनो में उक्‍त पॉवर बैंक को 300 से लेकर 500 रूपये प्रति नग की दर से बेचते थे।आरोपी पॉवर बैंक का वजन बढाने के लिये उसमें गीली मिट्टी भर देते थे, जिससे पॉवर बैंक का वजन बढ जाता था। प्रकरण का मुख्‍य आरोपी प्रदीप साहू द्वारा उपरोक्त नकली माल मोबाइल एसेसरीज जबलपुर के कृष्णा मोबाइल एवम सुंदरम मोबाइल से लाना बताया गया है जिसकी निशानदेही पर उपरोक्त मोबाइल दुकानो के संचालको को भी आरोपी बनाया गया है तथा उनके कब्जे से भी नकली सामग्री जब्त की गयी है । आरोपी द्वारा पावर बैंक प्रयागराज से लाना बताया गया है जिसकी जांच की जा रही रही है उपरोक्त मामले को थाना एसटीएफ भोपाल मे अपराध क्रमांक 54/22 धारा 420,34 भादवि एवम 63 कापीराइट एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया है।

आरोपियो के नाम:-
1. प्रदीप साहू पिता लेखराम साहू निवासी मकान नंबर 1053, लालमाटी सिद्धबाबा बिहारी, जबलपुर
2. शोभित सोनकर पिता बच्‍चूलाल सोनकर निवासी बाल्मिक नगर पश्चिम मानिकपुर उ0प्र0
3. अंतिम सोनकर पिता राजकुमार सोनकर निवासी बाल्मिक नगर पश्चिम मानिकपुर उ0प्र0
4. ललित गोस्वामी पिता भगवान गिरी गोस्वामी निवसी ई 63 पोलीपाथर ग्वारीघाट रोड जबलपुर
5. नानक कुमार दवानी पिता चण्डी राम दवानी निवासी पीपी कालोनी मकान न. 1 ग्वारीघाट जबलपुर

जब्त मशरुका:-
1. 230 नग पावरबैंक 5. 230 नग इयरफोन
2. 65 नग चार्जर 6. 65 नग ब्लुटूथ हैड्फोन कवर
3. 275 नग डेटाकेबल 7. 9 नग बैटरी
4. 50 नग मेमोरीकार्ड 8. 6 नग कम्पनी का नकली लोगो

महत्‍वपूर्ण भूमिका:-
उक्‍त कार्यवाही में एसटीएफ इकाई जबलपुर के उप पुलिस अधीक्षक ललित कुमार कश्‍यप, निरी0 गनेश सिंह ठाकुर, कार्य0 निरी0 कंचन राजपूत, उनि पंकज बिष्‍ट, उनि मुनेन्‍द्र कौशिक, सउनि रघुवीर सरौते, सउनि शैलेन्‍द्र सोनी, प्रआर संपूर्णानंद, कार्य0 प्रआर मनोज पाण्‍डेय, आर0 राहुल रघुवंशी, आर0 गोविंद सूर्यवंशी, आर0 मनीष तिवारी,आर0 अंजनी पाठक, आर0 प्रवीण बावरिया एवं आर0 राहुल यादव की महत्‍वपूर्ण भूमिका रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    रेलवे स्टेशन पर पेट्रोल टैंकर में लगी भीषण आग, कई ट्रेनों को बीच में ही रोका गया, घर छोड़कर भागे लोग 

    मध्य प्रदेश के जबलपुर के भिटोनी रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब स्टेशन पर खड़े पेट्रोल से भरे दो रेलवे टैंकरों में भीषण…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!