बिजली उपभोक्ताओं को अब व्हाट्सएप पर मिलेंगे बिजली बिल

भोपाल:मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। अब बिजली उपभोक्ताओं को कंपनी द्वारा रीडिंग लेने के पश्चात बिल जनरेट होने के तुरंत बाद ही मोबाइल पर एस.एम.एस. के साथ व्हाट्सएप पर भी बिजली बिल प्राप्त होंगे। कंपनी द्वारा व्हाट्सएप पर बिजली बिल भेजने की सुविधा चालू माह से उपलब्ध करा दी गई है और अभी तक लगभग छः लाख से अधिक उपभोक्ताओं को व्हाट्सएप पर बिजली बिल उपलब्ध कराये गये हैं।

यह व्यवस्था कंपनी कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर और चंबल संभाग के 16 जिलों के सभी श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए लागू की गई है। बिजली उपभोक्ताओं के लिए कंपनी द्वारा अनेक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। उनके बिजली बिल ईमेल, एस.एस.एस., upay एप, कंपनी पोर्टल portal.mpcz.in के अलावा अब व्हाट्सएप पर भी उपलब्ध हैं।

कंपनी के प्रबंध संचालक गणेश शंकर मिश्रा द्वारा मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में आईटी के अनुप्रयोग लागू करने के साथ कई नवाचारों में उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है, जिससे कंपनी की कार्यक्षमता बढ़ने के साथ उपभोक्ताओं के संतोष में भी वृद्धि हुई है। प्रबंध संचालक मिश्रा ने बिजली उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया है कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएँ देने के लिए कृत-संकल्पित है और उपभोक्ताओं की सुविधाओं के विस्तार के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!