MP में राहुल की यात्रा का तीसरा दिन:यात्रा के दौरान खेत में अचानक पैरामोटर गिरा, भगदड़ मचते-मचते बची

 इंदौर/खंडवा :कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार सुबह एकबार फिर शुरू हुई। मध्यप्रदेश में आज यात्रा का तीसरा दिन है। उनके साथ उनकी बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के अलावा दिग्विजय सिंह समेत मप्र कांग्रेस के सभी बड़े नेता चल रहे हैं। वे सुबह टी-ब्रेक लिए बिना ही यात्रा के लिए आगे बढ़ गए। यात्रा की शुरुआत सुबह 6 बजे से खरगोन जिले के खेरदा गांव से हुई। यहां से यात्रा खरगोन पहुंची। यात्रा का मॉर्निंग ब्रेक सुबह 10.30 बजे भानबरड में होगा। यहां से यात्रा बड़वाह विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी। राहुल गांधी शाम को ओंकारेश्वर में दर्शन करेंगे। इसके बाद उनका नर्मदा पूजन का कार्यक्रम है। आज राहुल 23 किलोमीटर पैदल यात्रा करेंगे।

भगदड़ मचते-मचते बची

  • यात्रा के दौरान खेत में अचानक पैरामोटर गिर पड़ा। जिससे भगदड़ मचते-मचते बच गई। खरगोन पुलिस को बगैर बताए यात्रा के समर्थन में पैरामोटरिंग की जा रही थी। यात्रा शुरू होने के 4 किलोमीटर बाद पैरामोटर देख पुलिस ने उड़ान रुकवा दी। कुल 2 पैरामोटर उड़ने थे। एक यात्रा के ऊपर उड़ रहा था। दूसरा अचानक उड़ते ही खेत में गिर गया। इस पर पुलिस ने तुरंत रोक लगाई।
  • 6 बजे यात्रा शुरू होने के बाद यात्रा 7 बजे तक 5 किलोमीटर आगे बढ़ चुकी थी। राहुल ने सुबह 7.50 पर धनगांव में रुककर टी-ब्रेक लिया। वे यहां करीब आधे घंटे रुके।

20 हजार वर्गफीट में लगा पंडाल
शुक्रवार को राहुल गांधी का काफिला इंदौर-इच्छापुर हाईवे से निकला। भानबरड में दोपहर के खाने और आराम की व्यवस्था की गई है। हाईवे से लगे एक खेत में करीब 20 हजार वर्ग फीट में टेंट लगाया गया है। यहां करीब 25 हजार कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता भोजन करेंगे। राहुल भानबरड से पैदल शाम को सनावद पहुंचेंगे। नर्मदा पूजन के बाद यात्रा का समापन कर वे नाइट स्टे के लिए खंडवा के मोरटक्का रवाना होंगे।

26 नवंबर को इंदौर की ओर बढ़ेगी यात्रा
कल यानी शनिवार सुबह 6 बजे मोरटक्का पुल से होती हुई यात्रा बड़वाह पहुंचेगी। यहां बनिहार में सुबह 11 बजे मॉर्निंग ब्रेक होगा। बलवाड़ा होते हुए यात्रा शाम को महू पहुंचेगी। यहां राहुल संविधान दिवस पर अंबेडकर प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। ​

बासवां गांव में चाय की व्यवस्था
मोरटक्का में यात्रा के नाइट स्टे के लिए 200 लोगों की व्यवस्था की गई है। यहां राहुल के अलावा प्रियंका गांधी समेत बड़े कांग्रेसी नेता रुकेंगे। बासवां गांव में राहुल गांधी की यात्रा में शामिल भारत यात्रियों के स्वागत की पूरी तैयारी है। यहां ग्रामीण गांव के हर घर से दूध एकत्रित करके उन्हें स्पेशल चाय पिलाएंगे।

एमपी में अब तक 46 किमी पैदल चले राहुल
मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत 23 नवंबर को बुरहानपुर के बोदरली से हुई थी। पहले दिन राहुल गांधी 23 किमी पैदल चले थे। दूसरे दिन गुरुवार को बोरगांव बुजुर्ग से यात्रा शुरू हुई। यात्रा पहले चरण में 14 किलोमीटर से ज्यादा चली। कुल 23 किमी का सफर तय कर वे आखिरी पड़ाव छैगांव माखन पहुंचे। यहां नाइट स्टे के लिए वे खरगोन जिले के खेरदा में पहुंचे। यात्रा में राहुल के साथ प्रदेश कांग्रेस के तमाम नेता और उनकी बहन प्रियंका भी शामिल रहीं।

प्रियंका के साथ पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटे रेहान वाड्रा भी चले। कन्हैया कुमार भी यात्रा में साथ रहे। इससे पहले सोनिया गांधी 1 दिन के लिए यात्रा में शामिल हुई थीं। मध्यप्रदेश में यहा यात्रा 12 दिन में 6 जिलों को नापती हुई 4 दिसंबर को आगे राजस्थान में एंट्री करेगी

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर नगर निगम पालिका का 2025-26 का बजट, 8238 करोड़ रुपये का है प्रस्ताव

    मध्य प्रदेश के इंदौर निगम पालिका का बजट गुरुवार को पेश होना हैं. इंदौर नगर निगम पालिका का 2025-26 का बजट पुष्यमित्र भार्गव द्वारा पेश किया जाएगा. ये ई-बजट 8238…

    कुएं में एक-एक कर 8 लोग सोए मौत की नींद, खंडवा में हादसे से मची चीख-पुकार; CM ने जताया दुख

    खंडवा:मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक पुराना कुआं 8 लोगों के लिए मौत का कुआं बनकर उभरा है. कुएं की सफाई करते समय 8 लोग मौत की नींद सो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    व्यापार

    Donald Trump के ऐलान के बाद हुआ स्टॉक मार्केट क्रैश, बिखर गए ये शेयर

    Donald Trump के ऐलान के बाद हुआ स्टॉक मार्केट क्रैश, बिखर गए ये शेयर

    GST पर मिलेगी बड़ी राहत: वित्त मंत्री सीतारमण ने दिए संकेत, जीएसटी दरों में हो सकती है बड़ी कटौती

    GST पर मिलेगी बड़ी राहत: वित्त मंत्री सीतारमण ने दिए संकेत, जीएसटी दरों में हो सकती है बड़ी कटौती

    मिडिल क्लास को बड़ी राहत, आरबीआई ने 0.25% रेपो रेट घटाया, Home Loan में कमी के आसार, 56 महीनों बाद ब्याज दरों कटौती

    मिडिल क्लास को बड़ी राहत, आरबीआई ने 0.25% रेपो रेट घटाया, Home Loan में कमी के आसार, 56 महीनों बाद ब्याज दरों कटौती

    ‘सोना’ को बजट नहीं आया रास, ऑल टाइम हाईएस्ट प्राइस पर पहुंचा, 10 ग्राम के लिए चुकाने होंगे इतने रुपये, चांदी की कीमत में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी

    ‘सोना’ को बजट नहीं आया रास, ऑल टाइम हाईएस्ट प्राइस पर पहुंचा, 10 ग्राम के लिए चुकाने होंगे इतने रुपये, चांदी की कीमत में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी

    मालामाल हुआ मिडिल क्लास, 12 लाख कमाई तक अब कोई इनकम टैक्स नहीं, 24 लाख के बाद 30% टैक्स, नए रिजीम में भी बड़ा कट, देखें टैक्स स्लैब

    मालामाल हुआ मिडिल क्लास, 12 लाख कमाई तक अब कोई इनकम टैक्स नहीं, 24 लाख के बाद 30% टैक्स, नए रिजीम में भी बड़ा कट, देखें टैक्स स्लैब

    भारत में जल्द होगी Samsung Galaxy S25 की एंट्री, लॉन्च से पहले जानिए कीमत और स्पेक्स

    भारत में जल्द होगी Samsung Galaxy S25 की एंट्री, लॉन्च से पहले जानिए कीमत और स्पेक्स
    Translate »
    error: Content is protected !!