इंदौर:हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर सूरज शर्मा हुए विजयी

इंदौर:हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव के इस त्रिकोणीय मुकाबले में कुल 1697 मतदाताओं में से 1292 ने ही अपने मताधिकार का उपयोग कर अपने पसंदीदा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह-सचिव व कार्यकारिणी पद के लिए अपना मत दिया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज द्विवेदी एवं मीडिया प्रभारी नीरज गौतम ने बताया कि सुबह से ही कोर्ट परिसर में गहमागहमी के बीच चुनाव हुए। सभी प्रत्याशियों के साथ-साथ उनके समर्थक भी सभी मतदाताओं से वोट की अपील कर रहे थे। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव के इस त्रिकोणीय मुकाबले में इस वर्ष मतदाताओं को हरियाली का संदेश देते हुए उन्हें पौधों का वितरण भी किया गया। कोर्ट परिसर में सुबह 11 से 5 बजे तक हुए चुनाव में 1292 मतदाताओं ने ही वोट डाले। मीडिया प्रभारी नीरज गौतम ने बताया कि मतदान के लिए करीब 30 बूथ बनाए गए थे। महिलाओं व वरिष्ठ अभिभाषकों के लिए पृथक-पृथक व्यवस्था की गई थी। वहीं निष्पक्षता के लिए कोर्ट परिसर में कैमरों से निगरानी भी की गई। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में 100 सदस्यों ने चुनाव की कमाल संभाली थी। सभी सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई थी।हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर सूरज शर्मा हुए विजयी
उपाध्यक्ष- रितेश इनानी, सचिव- जी.पी. सिंह और सहसचिव- राकेश सिंह भदौरिया भी चुने गए
कार्यकारिणी सदस्य – शुभम लोणकर, प्रियंका राज, नवेंदु जोशी, अमित अग्निहोत्री और अनिरुद्ध सक्सेना भी चुने गए

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!