जयभान पवैया की MP सरकार को खुली चेतावनी, जानें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर क्या लिखा

ग्वालियर। बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रखर हिंदूवादी नेता व पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने सोशल मीडिया पर प्रदेश सरकार को खुली चेतावनी दी है. उन्होंने लिखा कि गौ-रक्त की एक बूंद गिरना भी दुःखद और असहनीय भी है. सर्वपितृ अमावस्या की पूर्व संध्या पर गौ -भक्त की सूचना पर ग्वालियर के महाराजपुरा थाना अंतर्गत चक रायपुर में गौवंश का मांस पकड़ा गया. मांस बेचने वाले तो पकड़े गए लेकिन हत्यारे अभी भी नदारद हैं.

पवैया ने दी सरकार को चुनौती: पवैया ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि जानकारी मिली है कि इस इलाके में असहाय गायों की अनवरत हत्या करके कुछ ढाबों पर बेचने का पाप किया जा रहा है. यह आश्चर्यजनक है कि कसाईयों के पास 30 शस्त्र लाइसेंस हैं. अवैध निर्माण इन राक्षसों के ऐश-गाह बने हुए हैं. इस रैकेट की तह तक जाने के लिए त्वरित और कठोरतम कार्रवाई होना जरूरी है. प्रदेश संपूर्ण गौवध बंदी कानून वाला राज्य है फिर कौन हैं वे लोग जिनके संरक्षण में हिंदू संवेदनाओं से खेला जा रहा है? जयभान सिंह पवैया ने आगे लिखा कि अगर देर हुई तो कसाईयों के अड्डे पर मैं स्वयं कूच करने के लिए बाध्य हो जाऊंगा.

Jaibhan Pawaiya warn to MP government

जयभान पवैया की एमपी सरकार को चेतावनी

यह है पूरा मामला: दरअसल विगत दिनों ग्वालियर के थाना महाराजपुरा में आने वाले गांव चक रायपुर में गौ मांस पकड़ा गया था, पुलिस ने इस मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, लेकिन अब मामला तूल पकड़ने लगा है. गांव के रहने वाले कुछ हिंदू परिवार और शहर के हिंदू संगठनों ने आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने और उनके शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के लिए पुलिस पर दबाव बनाया है. सोमवार को इस मामले ने तूल पकड़ा और हिंदू संगठनों एसपी ऑफिस पहुंच कर ग्वालियर एसएसपी अमित साहनी को मुलाकात कर ज्ञापन दिया. आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की. वहीं इस मामले को लेकर बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रखर हिंदूवादी नेता जयभान सिंह पवैया ने प्रदेश सरकार को सोशल मीडिया के माध्यम से खुली चेतावनी दे डाली है

सम्बंधित खबरे

बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

 ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

 ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!