नितिन गडकरी ने ग्वालियर को दी करोड़ों की सौगात, ऊर्जा मंत्री ने दंडवत प्रणाम कर दिया धन्यवाद

ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करोड़ों की सौगात देने ग्वालियर पहुंचे, इस दौरान उनके साथ सीएम शिवराज भी मौजूद रहे. वहीं ग्वालियर पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री का स्वागत करने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर पहुंचे. बता दें केंद्रीय मंत्री गडकरी ने ग्वालियर वासियों को 1100 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकापर्ण और शिलान्यास किया. इस दौरान ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का अलग अंदाज देखने मिला.

करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन: केंद्रीय मंत्री गडकरी ने 1128 करोड़ की लागत से 222 किलोमीटर सड़क का शिलान्यास किया. साथ ही 829 करोड़ की लागत से बनने वाले एलिवेटेड फ्लाई ओवर रोड़ का भी गडकरी ने भूमिपूजन किया. बता दें मध्यप्रदेश में किसी नदी पर बनने वाला यह पहला फ्लाईओवर रोड है. यह कार्यक्रम जिले के केन्द्रीय दिव्यांगजन खेल परिसर में आयोजित हो रहा है. कार्यक्रम में सीएम शिवराज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कई राजनीतिक हस्तियां मौजूद रही.

ऊर्जा मंत्री का दिखा अलग अंदाज: कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का अलग ही अंदाज देखने मिला. ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ने भरे मंच पर दंडवत प्रणाम कर केंद्रीय मंत्री गडकरी को धन्यवाद दिया और आभार प्रकट किया. जब ऊर्जा मंत्री ने दंडवत तरीके से आभार प्रकट किया तो गडकरी के चेहरे पर मुस्कान आ गई.

वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर केंद्रीय मंत्री को धन्यवाद दिया है. सिंधिया ने ट्वीट कर लिखा कि देश में पहली बार यह हो रहा है कि हमारे क्षेत्र में एलीवेटेड रोड स्वीकृत हुई है. इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सीएम शिवराज को धन्यवाद दिया.

सम्बंधित खबरे

बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

 ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

 ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!