इंदौर में स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश, 6 युवतियों के साथ 12 युवक गिरफ्तार

इंदौर। इंदौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पलासिया थाना क्षेत्र में एक फ्लैट में अनैतिक गतिविधि संचालित हो रही हैं. इसी सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने दबिश दी और बड़ी मात्रा में अनैतिक सामग्री के साथ ही युवकों और युवतियों को हिरासत में लिया है. मामले की जांच की जा रही है.

Indore Spa centre Raid

इंदौर में स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश

Indore Spa centre Raid

सादा ड्रेस में पुलिस ने दी दबिश : पुलिस को काफी दिनों से इस पूरे मामले में सूचना मिल रही थी. पुलिसकर्मियों ने यहां पर सिविल ड्रेस में दबिश दी. जहां पर एक युवक से संपर्क करते हुए सिविल ड्रेस में एक पुलिसकर्मी पहुंचा और जब अंदर पहुंचा तो पूरे मामले की सूचना टीम के अन्य पुलिसकर्मियों को दी. इसके बाद पुलिस ने युवकों और युवतियों को हिरासत में लिया. क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी धनेंद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही इस पूरे मामले में कुछ और बड़े खुलासे किए जाएंगे.

दो हजार से पांच हजार तक में सौदा
अधिकारियों के मुताबिक संचालक सुनील गुप्ता पूर्व में भी जिस्मफरौशी के काम में पकड़ाया जा चुका है। वह दो से पांच हजार रुपए में युवतियों को कस्टमर के सामने भेजता था। यहां कस्टमर की डिमांड पर उसे बीयर और अंग्रेजी शराब भी उपलब्ध कराई जाती थी। साथ ही एक कमरे में हुक्का ओर ताश भी खेलने के लिए होते थे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पकड़ाई युवतियों में एक नागपुर, दूसरी देवास व अन्य चार लड़कियां इंदौर की है। जिन पर कार्रवाई की गई है।

सेन समाज देगा ज्ञापन
इस मामले में केन्द्रीय सेन सामाज की ओर से शेलू सेन ने जानकारी देते हुए बताया कि सुनील गुप्ता पहले भी अवैध गतिविधि में शामिल रह चुका है। वह सलून की आड़ में इस तरह की गतिविधि के चलते समाज और काम को बदनाम कर रहा है। उस पर रासुका की मांग को लेकर संगठन के लोग कमिश्नर को ज्ञापन भी सौंपेगें।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!