ज्ञानवापी पर जयभान सिंह पवैया की सलाह, सच्चाई को स्वीकार करे मुस्लिम समुदाय बदल सकता है देश की फिजा

ग्वालियर। इस समय पूरे देश भर में ज्ञानवापी मुद्दे को लेकर बवाल मचा हुआ है. इसी मामले को लेकर बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया का एक बयान भी सामने आया है. पवैया ने सलाह देते हुए कहा है कि मुस्लिम समुदाय के लिए ज्ञानवापी भारत में एक ऐतिहासिक अवसर है.उन्होंने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट में बाबरी ढांचे के लिए लड़ने वाला मुस्लिम समुदाय अगर इस मसले को आपसी सहमति से हल करने के लिए कदम बढ़ाता है तो इससे देश की फिजा बदल सकती है. ज्ञानवापी मामला मुस्लिम समुदाय के लिए एक अवसर के रूप में आया है. मुस्लिम भाई काशी और मथुरा के सत्य को स्वीकार करके भविष्य में पीढ़ियों के लिए सद्भावना की नींव रख सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि 110 करोड़ सनातनी हिंदुओं की आस्था के हर मुद्दे को अदालत में घसीटा जा रहा है जो चिढ़ाने जैसा लगता है.


ओवैसी पर साधा निशाना: पवैया ने कहा कि कुछ मुट्ठी भर लोगों द्वारा विश्व गुरु बनने के सिंहासन की ओर बढ़ते हुए भारत की फिजा को खराब करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है. उन्होंने कहा ओवैसी जैसे कुछ लोग राजनीतिक हवस का शिकार हैं. उन्होंने अपील करते हुए कहा कि समझदार मुस्लिम समाज को ऐसे लोगों का औजार नहीं बनना चाहिए. पूरा देश जानता है कि एक ज्ञानवापी नहीं बल्कि भारत में कोने कोने में ना जाने कितनी चीजें ऐसी हो सकती है लेकिन अगर वह काशी और मथुरा जैसे मसलों पर अपनी हृदयता दिखाते हैं तो मुझे लगता है कि देश की तमाम समस्याओं का खात्मा हो सकता है.

सद्भाव की बुनियाद रखने का अवसर: पवैया ने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाना है तो देश में सद्भाव की बुनियाद पर रखना बहुत जरूरी है. कुछ लोग पूरे मुस्लिम समुदाय को अपना हथियार बनाना चाहते हैं जो नहीं होना चाहिए. महाभारत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पांडवों ने 5 गांव मांगे थे, लेकिन दुर्योधन की जिद के कारण उनका क्या नतीजा हुआ जब पूरा विश्व जानता है. उन्होंने अपील की कि किसी भी बात की जिद नहीं होनी चाहिए, जो सत्य है उसको स्वीकार करना चाहिए और देश के विकास में भागीदार बनना चाहिए.

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!