मध्य प्रदेश का हर वर्ग शिवराज सरकार से त्रस्त, 2023 में सत्ता में आएगी कांग्रेस: कमलनाथ

ग्वालियर। ग्वालियर में हजीरा सब्जी मंडी हटाए जाने और कारोबारियों को बेदखल करने के बाद कांग्रेस नाराज सब्जी विक्रेताओं के लिए जी जान लड़ा रही है. पार्टी द्वारा लगातार 20 दिन से प्रदर्शन किया जा रहा है. इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ग्वालियर पहुंचे और धरने में शामिल हुए. उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार सब्जी व्यापारियों को उजाड़ने काम कर रही है. ग्वालियर के इतिहास में यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और मैं इसकी लड़ाई लड़ने ग्वालियर आया हूं. उन्होंने आगे कहा कि केवल ग्वालियर में ऐसा नहीं हुआ है पूरे प्रदेश का हाल ऐसा ही है.

किसान परेशान, महिलाओं पर बढ़े अत्याचार

कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर जमकर हमला बोला, उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर वर्ग परेशान है, नौजवानों का भविष्य अंधेरे में है. किसान न्याय के लिए लड़ रहा है, ​खाद बीज के लिए भटक रहा है. प्रदेश के हर जिले में महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं. वहीं ​बढ़े हुए बिजली के बिल पर पूर्व सीएम ने कहा कि हमारी 15 महीने की सरकार में 100 यूनिट पर 100 रुपए बिल आता था और भाजपा की सरकार में बढ़कर बिजली के बिल आ रहे हैं. कमलनाथ ने कहा कि ऐसा कोई वर्ग नहीं है जो इस सरकार से त्रस्त नहीं है.

यूपी की जनता देगी कांग्रेस का साथ

यूपी विधानसभा चुनाव पर पूर्व सीएम ने कहा कि यूपी में संघर्ष कर देश की संस्कृति को बचाना है. कांग्रेस इसी में लगी हुई है. मुझे पूरी उम्मीद है कि यूपी की जनता कांग्रेस का साथ देगी. उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि- ” मैं ना तो मोदी हूं, ना ही शिवराज हूं, जो कहूं कि मध्यप्रदेश में 2023 के विधानसभा चुनाव में डेढ़ सौ सीट आएंगी, 200 सीट आएंगी. मुझे मध्यप्रदेश के मतदाताओं पर भरोसा है, प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी”.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!