एमपी में जल्द बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, कलेक्टर, निगमायुक्त और 14 आईएएस हो सकते हैं इधर से उधर

भोपाल। मध्यप्रदेश में जल्द ही बड़ा फेरबदल होगा. राज्य में कई अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव के साथ-साथ एमडी भी बदले जा सकते हैं. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से प्रदेश के आईपीएस, आईएएस की स्थानांतरण सूची को लेकर चर्चा हुई और सहमति बनी है. तीन दिन पहले सीएम की मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ बैठक हो चुकी है.

कलेक्टर और निगमायुक्त को मिलेगी नई कमान

दो संभागीय आयुक्त और 8 जिलों के कलेक्टर बदले जा रहे हैं, इनके अलावा 3 नगर पालिक निगम आयुक्त को भी बदलने की बात चल रही है. 14 आईएएस को जिला पंचायत की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी. वहीं पुलिस मुख्यालय में भी वरिष्ठ अधिकारियों और बाहर पदस्थ पुलिस अधिकारियों के तबादले की कसरत शुरू हो गई है. शहडोल, रीवा जबलपुर और दो पुलिस महानिरीक्षकों को भी मुख्यालय में कमान सौंपी जा सकती है. वहीं 5 रिक्त पड़े डीआईजी के पदों को भी पदस्थ किए जाने की संभावना है, लगभग 8 पुलिस अधीक्षक, 12 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 24 डीएसपी भी इधर से उधर हो सकते हैं.

सीएम की सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर से तबादलों को लेकर चर्चा की. स्वास्थ्य विभाग में एक संचालक का पद रखने पर बात चल रही है. वहीं विद्युत मंडल से 2 एमडी को बुलाकर मंत्रालय में कमान सौंपी जा रही है. माना जा रहा हैं कि तबादलों की सूची 27 से 30 जनवरी तक जारी हो सकती है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!