गणतंत्र दिवस समारोह में नृत्य कर रही महिला और बच्ची पर​ गिरा ड्रोन, गंभीर रूप से घायल

जबलपुर। जबलपुर में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया. समारोह में झांकी में शामिल हुआ ड्रोन अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में एक महिला और बच्ची आ गये. दोनों गंभीर रूप से घायल हैं और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यहां महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है. इस हादसे के बाद कार्यक्रम में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. जिस समय यह हादसा हुआ तब वहां मंत्री गोपाल भार्गव भी मौजूद थे

गोपाल भार्गव के सामने हादसा

जबलपुर में गणतंत्र दिवस के मौके पर कार्यक्रम हो रहा था, जिसमें मुख्य अतिथि मंत्री गोपाल भार्गव थे. उनके सामने झांकियां निकल रही थीं, सभी लोग उसका अभिवादन कर रहे थे. समारोह में डिंडोरी जिले के शहपुरा से आई आदिवासी महिला इंदु और बच्ची गंगोत्री साथियों के साथ नृत्य कर रही थीं. इसी दौरान ड्रोन को चला रहा व्यक्ति उस पर नियंत्रण नहीं कर पाया और ड्रोन झांकी के ऊपर गिर गया है, इस घटना में महिला इंदु और बच्ची गंगोत्री को गंभीर चोटें आई हैं. ये लोग झांकी में ही डांस कर रही थीं.

हादसे को मंत्री जी ने किया अनदेखा

जिस झांकी को मंत्री गोपाल भार्गव देख रहे थे उसी झांकी में एक बड़ा ड्रोन गिर गया. लेकिन इसके बावजूद मंत्री ने इस घटना को देखने की जहमत नहीं उठाई. इधर प्रशासनिक अधिकारी भी इस पूरी घटना को दबाने में जुटे रहे. वहीं इस मामले में पुलिस अधिकारी का कहना है कि दोनों घायलों की हालत स्थिर है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    रेलवे स्टेशन पर पेट्रोल टैंकर में लगी भीषण आग, कई ट्रेनों को बीच में ही रोका गया, घर छोड़कर भागे लोग 

    मध्य प्रदेश के जबलपुर के भिटोनी रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब स्टेशन पर खड़े पेट्रोल से भरे दो रेलवे टैंकरों में भीषण…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!