गृह मंत्री अमित शाह 23 जनवरी से यूपी में संभालेंगे प्रचार की कमान, टिकटों की दूसरी सूची पर मंथन कल

लखनऊः विधानसभा चुनाव की तिथियां जैसे-जैसे नजदीक आ रहीं हैं वैसे-वैसे बीजेपी का प्रचार तेज होता जा रहा है. 23 जनवरी से देश के गृह मंत्री अमित शाह यूपी में प्रचार की कमान संभालेंगे. वह आक्रामक तरीके से वर्चुअल रूप से चुनाव प्रचार करेंगे. जिला स्तर पर और क्षेत्र स्तर पर प्रवास करते हुए वह चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाएंगे.

वह आक्रामक तरीके से वर्चुअल रूप से चुनाव प्रचार करेंगे और छोटी-छोटी बैठकों के जरिए चुनावी अभियान को धार देंगे. बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार अमित शाह 23 जनवरी से उत्तर प्रदेश के दौरे पर आएंगे और लगातार चुनाव प्रचार अभियान को आगे बढ़ाएंगे. वर्चुअल मीटिंग करते हुए और छोटी-छोटी व अन्य आंतरिक बैठक करते हुए वह चुनाव अभियान को धार देते हुए विपक्षियों पर हमलावर होने का काम करेंगे.

वहीं, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय और मुख्यमंत्री आवास पर हुई कोर कमेटी की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य बड़े वरिष्ठ नेताओं के यूपी में चुनाव अभियान से जुड़े कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने का काम किया गया. हालांकि इस पर अभी अंतिम मुहर नहीं लगाई गई है. बैठक में कार्यक्रमों का स्वरूप क्या होगा, इस पर चर्चा की गई.

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा कार्यक्रमों को वर्चुअल करने की इजाजत दी गई है तो वहीं आंतरिक रूप से छोटी जनसभाएं हाल के अंदर करने की भी अनुमति दी गई है. ऐसे में इन सब परिस्थितियों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी 23 जनवरी के बाद उत्तर प्रदेश में गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर रही है.


वहीं, उत्तर प्रदेश में तीसरे और चौथे चरण के चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी अपने उम्मीदवारों के एलान को लेकर दिल्ली में महत्वपूर्ण मंथन बैठक करेगी. इस बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दिनेश शर्मा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित केंद्रीय नेतृत्व के सभी वरिष्ठ नेता और यूपी के चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अनुराग ठाकुर सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!