सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ नोएडा में मामला दर्ज

नई दिल्ली/नोएडा : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ कोविड-19 महामारी के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में नोएडा में मुकदमा दर्ज किया गया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ ही अन्य लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डोर टू डोर प्रचार के दौरान कोविड-19 का सही तरीके से पालन नहीं किया.

आपको बता दें कि रविवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस पार्टी की नोएडा विधानसभा की प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के लिए लोगों से वोट देने की अपील करने के लिए आए हुए थे. यहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के लिए डोर टू डोर कैंपेन भी किया. पुलिस ने भूपेश बघेल के खिलाफ कोविड-19 नियमों के उल्लंघन में मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस की ओर से कहा गया है कि प्रचार के दौरान नियमों का सही तरीके से पालन नहीं किया. सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कई नियमों को तोड़ा गया, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई है.

इस मामले में गौतमबुद्धनगर कमिश्नरी की मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अन्य लोगों के खिलाफ थाना सेक्टर-113 में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव को लेकर जारी किए गए नियमों के उल्लंघन के मामले में अभियोग पंजीकृत किया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!