अपर्णा के भाजपा जाने पर अखिलेश ने दी बधाई, बोले, ‘सपा विचारधारा का होगा विस्तार’

लखनऊ | समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपर्णा यादव के भाजपा में जाने की बधाई दी और कहा कि वहां भी समाजवादी विचारधारा का विस्तार हो रहा है।

लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बुधवार को जब पत्रकारों ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपर्णा यादव को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि नेता जी (मुलायम सिंह यादव) ने बहुत कोशिश की समझाने की लेकिन नहीं मानी। उन्होंने कहा कि मैं उन्हें (अपर्णा यादव) बधाई दूंगा और हमें खुशी है कि हमारी समाजवादी विचारधारा का विस्तार हो रहा है। मुझे उम्मीद है कि हमारी विचारधारा वहां पहुंचकर संविधान और लोकतंत्र को बचाने का काम करेगी।

अखिलेश यादव ने चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि आजमगढ़ की जनता से अनुमति लेकर ही चुनाव लड़ूंगा, क्योंकि वहां से सांसद हूं। किस सीट से चुनाव लड़ूंगा यह अभी तय नहीं है। टिकट वितरण के सवाल पर कहा कि टिकट वहां की जनता की रिपोर्ट और समीकरण के हिसाब से दिया जा रहा है जिन लोगों को जोड़ा है वे जनाधार वाले नेता हैं।

उन्होंने कहा कि गठबंधन में सभी को टिकट मिल पाना संभव नहीं है। इसलिए गठबंधन धर्म का पालन होना चाहिए। अगर सपा के कुछ लोग भाजपा के टच में हैं तो भाजपा के लोग भी अभी सपा के टच में हैं।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में समाजवादी पेंशन योजना फिर से शुरू किया जाएगा और इसके अंतर्गत जरूरतमंद महिलाओं और बीपीएल परिवारों को प्रति वर्ष 18,000 रुपये पेंशन देने का काम किया जाएगा। इससे पहले 6000 रुपये दिया जाता था। इस योजना का लाभ महिलाओं व बहनों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि सपा के घोषणा पत्र में महिलाओं, बहनों व बेटियों के लिए कई योजनाएं शामिल की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि सपा हमेशा सभी को साथ लेकर चलती है। हमने ललितपुर में जनजातियों का विकास किया। लखनऊ में पीजीआई के पास सपेरे रहते थे। उनके परिवारों को लोहिया आवास और पेंशन दिया गया। कन्नौज में भी सपेरे परिवार को मदद दी। सरकार बनी तो एक्सप्रेस वे के पास स्नेक चार्मर्स विलेज बनेगा। इसी तरह अन्य जातियों का भी विकास करेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!