तुर्की में भारतीयों की ‘डेस्टिनेशन वेडिंग’ रोकने की मांग, जानें हर साल कितनी होती हैं शादियां?

भारत और पाकिस्तान के तनाव में तुर्की को पाकिस्तान का साथ देना भारी पड़ गया। दरअसल, भारत में बायकॉट तुर्की ट्रेंड करने लगा है। यही नहीं, इस पर भारतीयों ने अमल भी करना शुरू कर दिया है। तुर्की से पहले सेब का आयात रोका गया, उसके बाद मार्बल न लेने का ऐलान किया गया। अभी राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला ने तुर्की में भारतीयों की होने वाली डेस्टिनेशन वेडिंग पर भी बैन लगाने की मांग की है। आपको बता दें कि बहुत से भारतीय तुर्की में हर साल अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2022 में दुनिया भर से 1000 के करीब लोग तुर्की में शादी करने आए, जिसमें सबसे ज्यादा संख्या भारतीयों की थी।

तुर्की में डेस्टिनेशन वेडिंग

तुर्की में हर साल बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए जाते हैं। साथ ही यहां पर दुनिया भर से लोग डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए भी पहुंचते हैं। भारत के अलावा तुर्की में शादी करने के लिए आने वाले बहुत से लोग अमेरिका के भी होते हैं। वहीं, शादी के लिए सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जगह इस्तांबुल है। नॉर्मली भी लोग तुर्की घूमने जाते हैं, तो उनमें उनकी पहली पसंद इस्तांबुल ही होती है। हालांकि, अब भारत के लोगों से डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए तुर्की न जाने की मांग की जा रही है।

भारत के लोग छुट्टियां मनाने के लिए भारी संख्या में तुर्की जाते हैं। तुर्की बायकॉट के बीच ट्रैवल बुकिंग प्लेटफॉर्म Ixigo और EaseMyTrip ने भी तुर्की के लिए कोई भी बुकिंग न लेने का फैसला किया है। वहीं, दूसरी तरफ राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला ने कहा कि ‘अब तुर्की में होने वाली सभी डेस्टिनेशन वेडिंग को कैंसिल कर देना चाहिए।’

कब-कब कितनी शादियां?

भारत के लोग तुर्की के इस्तांबुल को शादी के लिए चुनते हैं। यहां पर कई ऐसी जगह मौजूद हैं, जहां पर डेस्टिनेशन वेडिंग की जा सकती है। रिपोर्ट्स की मानें, तो तुर्की ने 2022 में करीब 1 हजार शादियां कराई थीं, जिसमें सबसे ज्यादा संख्या में भारत के जोड़े थे। वहीं, 2024 में करीब 50 भारतीय जोड़ों ने तुर्की में शादी की थी।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!