मंत्री विजय शाह केस में SIT का गठन, जानें किन अधिकारियों को मिली जांच की जिम्मेदारी?

कर्नल सोफिया कुरैशी पर शर्मनाक बयान देने वाले मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। मंत्री ने रायकुंडा गांव में 12 मई को कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन बताया था। इस मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने एक नया आदेश दिया है, जिसके बाद मध्य प्रदेश सरकार ने SIT का गठन किया है। आपको बता दें कि सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने SIT बनाने के आदेश दिए थे। इस केस की जांच की जिम्मेदारी 3 अधिकारियों को दी गई है।

टीम में तीन अफसर
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद SIT का गठन हुआ। इस स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम में एमपी कैडर के ऐसे तीन अफसरों को लिया गया है। अफसरों में सागर के IG प्रमोद वर्मा, DIG कल्याण चक्रवर्ती और डिंडौरी SP वाहिनी सिंह का नाम शामिल है। इनमें से दो राजस्थान के और एक आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं। टीम का गठन करते हुए इस बात का पूरा ध्यान रखा गया है कि इसमें शामिल अधिकारियों का सीधे तौर पर मध्य प्रदेश से कोई संबंध न हो। अब से इन तीनों IPS अधिकारियों के हाथ में मामले की पूरी जांच होगी। दरअसल, कोर्ट ने इस केस की जांच IPS अधिकारियों से कराने की बात कही थी।

क्या है पूरा मामला?
वन मंत्री विजय शाह ने सोफिया कुरैशी को लेकर एक विवादित बयान दिया, जिसमें उन्होंने कर्नल को आतंकवादियों की बहन कहा था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। इसके बाद ही मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन हुए, जिसमें लोगों की काफी नाराजगी देखने को मिली। हालांकि, विजय शाह ने बाद में इसके लिए माफी भी मांगी। इस पर कोर्ट ने कहा था कि ‘बिना सोचे जो किया और अब माफी मांग रहे हैं, हमें आपकी माफी नहीं चाहिए। अब इस मामले से कानूनी तौर पर निपटा जाएगा।’

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!