व्यापमं घोटाले का भंडाफोड करने वाले RTI एक्टिविस्ट आशीष चतुर्वेदी को जान से मारने की धमकी, किडनैपिंग की भी हुई कोशिश

ग्वालियर। RTI एक्टिविस्ट और मध्य प्रदेश में व्यापमं घोटाले का भंडाफोड़ करने वाले आरटीआई एक्टिविस्ट आशीष चतुर्वेदी को कुछ बदमाशों ने किडनेप करने की कोशिश की. खास बात यह है कि अगवा किए जाने की इस घटना के दौरान आशीष के साथ सरकार द्वारा दिया गया सुरक्षाकर्मी भी मौजूद था, लेकिन वह कुछ कर नहीं सका. दो कार में सवार होकर आए बदमाशों का आशीष ने विरोध किया जिसके बाद आरोपी उसे छोड़कर वहां से भाग गए. पुलिस ने मौके से एक कार बरामद की है.

मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के पास रुके थे आशीष

घटना के दूसरे दिन पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराने पहुंचे आशीष चतुर्वेदी ने बताया कि मंगलवार रात वे सिटी सेंटर इलाके से लौट रहे थे तभी उनके किसी दोस्त का फोन आया. वे फोन पर बात करने के लिए मेडिकल कॉलेज के रविशंकर हॉस्टल के पास रुके थे. इसी दौरान दो कार वहां आईं जिनमें एक बोलेरो का ड्राइवर उसकी तरफ तेजी से उन्हें पकड़ने के लिए आया जिससे आशीष जैसे तैसे बचे. तभी दूसरी कार में बैठे करीब 4 लोग आ गए धक्का-मुक्की करने लगे. आशीष ने बताया कि इन लोगों में उनका फोन छीन भी लिया और जबरन कार में बैठाने की कोशिश करने लगे. विरोध करने पर बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए एक कार छोड़कर वहां से भाग गए.इसके बाद दूसरे दिन बुधवार रात आशीष ने झांसी रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई.

कार मिली, बदमाशों की तलाश जारी

पुलिस का कहना है इस मामले में आशीष के गार्ड ने शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस का कहना है कि आरोपी दीपू गुर्जर, कालू गुर्जर, रोहित गुर्जर, अभिषेक गुर्जर जो गांव भास बडेरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं. पुलिस ने सभी आरोपियों सभी के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है.

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!