तीसरी लहर से निपटने के लिए सरकार तैयार

भोपाल । देश के 12 राज्यों में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित लोगों की संख्या 143 पहुंच गई है। प्रदेश में अभी कोरोना के नए वैरिएंट प्रदेश में कोई भी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पड़ोसी राज्यों में ओमिक्रॉन के मामले मिलने के साथ ही प्रदेश सरकार एक्टिव हो गई है। ओमिक्रॉन से कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने इसकी जानकारी दी।सारंग ने कहा कि नए वैरिएंट के प्रसार के बीच राज्य सरकार ने अस्पतालों में बेड्स की संख्या में बढ़ोतरी कर दी है, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की उपलब्धता और सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट्स की स्थापना सहित चिकित्सा सुविधाओं को अपग्रेड किया है। प्रदेश के के सभी 13 मेडिकल कॉलेजों और उनसे संबंधित अस्पतालों को भी अपग्रेड किया गया है।

हर जिले की प्लानिंग रिपोर्ट बनेगी
मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को समीक्षा बैठक ली थी। इस बैठक में सभी प्रभारी मंत्री और प्रभारी अधिकारी वर्चुअली मौजूद थे। बैठक में निर्णय हुआ कि हर जिले की प्लानिंग रिपोर्ट बनाई जाएगी। इसके लिए जिला कलेक्टर को अधिकृत किया गया है। इसमें यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सरकारी और निजी अस्पतालों में कितने बेड की व्यवस्था की जा सकती है।

निजी अस्पतालों से समन्वय
मंत्री सारंग ने बताया कि प्राइवेट अस्पतालों के साथ पूरी तरह समन्वय और कम्युनिकेशन स्थापित किया जाएगा। जिला लेवल पर प्रत्येक प्राइवेट अस्पताल से वहां का प्रशासकीय अमला बात कर किस ढंग से उन अस्पतालों में बिस्तर की संख्या में बढ़ोतरी कर सकते हैं। सारंग ने बताया कि जो भी अस्पताल बिस्तर में बढ़ोतरी कर रहे हैं उसमें ऑक्सीजन, मैनपावर, हेल्थ वर्कर और दवाई की व्यवस्था सुचारू करें इसके लिए उनसे बातचीत की जाएगी।

प्रदेश में 2 से 3 केस रोज बढ़ रहे
मंत्री सारंग ने कहा कि प्रदेश में हर रोज कोरोना के आंकड़ों में 2 से 3 मामलों की वृद्धि हो रही है, इसलिए हम सभी के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हम यह सुनिश्चित करें कि मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस की तीसरी लहर ना आए। इसके लिए हमने सुनिश्चित व्यवस्था की हुई है। शनिवार को प्रदेश में कोरोना के 15 नए मामले सामने आए। इसमें इंदौर में 6, भोपाल में 5, सागर में 3 और सिवनी में 1 मरीज मिला है। प्रदेश में अभी 182 एक्टिव केस है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!