गुलाम नबी बोले- मुझे नहीं लगता अगले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 300 सीटें जीत पाएगी

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद का कहना है कि उन्हें ऐसा नहीं लगता है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी 300 सीटें जीत पाएगी. आजाद ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही.अनुच्छेद 370 की बहाली के संबंध में पूर्व केंद्रीय आजाद ने कहा कि वह ऐसा नहीं कर सकते कि हम अनुच्छेद 370 को वापस बहाल कर देंगे, क्योंकि इसके लिए 300 सांसदों की जरूरत पड़ेगी, कांग्रेस के लिए 2024 के लोकसभा चुनाव में इस आंकड़े को हासिल करने की अभी कोई उम्मीद नहीं दिख रही है. इसलिए वह अनुच्छेद 370 की बहाली का वादा नहीं कर सकते हैं.

लोगों को संबोधित करते हुए आजाद ने कहा कि केवल केंद्र सरकार ही अनुच्छेद 370 की बहाली कर सकती है, लेकिन जब उन्होंने इसे निरस्त किया है, तो वो बहाल क्यों करेंगे.

उन्होंने कहा, ‘मैं आपसे झूठे वादे करूं, अनुच्छेद 370 की बात करूं, ऐसा नहीं हो सकता है. अनुच्छेद 370 बहुमत वाली सरकार ने हटाया है. मैं आपसे कहूं कि मैं उसे वापस लाऊंगा तो यह झूठ है. क्योंकि अनुच्छेद 370 को लोकसभा में वापस लाने के लिए 300 सांसदों की जरूरत है. आज के दिन कांग्रेस पार्टी के पास ऐसा कुछ नहीं है.’

आजाद ने कहा, ‘2024 के लोकसभा चुनाव में हमारे 300 सांसद होंगे, ऐसा मुझे लगता नहीं है. चुनाव के समय मेरा आपसे आग्रह होगा कि आप धर्म, जाति अथवा क्षेत्र के नाम पर नेता न चुनकर विकास के नाम पर चुनें. ऐसे लोगों को आगे लाएं, जो सबका विकास करे.’

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!