आ रहा चक्रवाती तूफान जवाद, मचा सकता है भारी तबाही

नई दिल्ली: भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में मौसम का मूड बदला हुआ है और कहीं बाढ़ से तबाही है तो कहीं ज्वालामुखी फट रहा है. भारत के कई राज्यों में बेमौसम बारिश से हालात बिगड़ गए हैं. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है और भविष्यवाणी की है कि 24 घंटों में चक्रवाती तूफान जवाद के मजबूत होने के आसार हैं.

इन राज्यों में तबाही मचा सकता है तूफान
बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के कारण आंध्र प्रदेश और ओडिशा पर चक्रवाती तूफान जवाद का साया मडराने लगा है. चक्रवाती तूफान जवाद की वजह से आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में मौसम खराब होने की आशंका है. मौसम विभाग ने इन राज्यों में तेज हवा के साथ बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.

आंध्र प्रदेश-ओडिशा तट पहुंचेगा तूफान
बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती संरचना विकसित हो रही है जो शनिवार (4 दिसंबर) तक आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट तक पहुंच सकती है. इसके बाद यह चक्रवाती तूफान जवाद का रूप ले लेगी. इसको लेकर समुद्री तटों के आसपास रहने वाले मछुआरों को अलर्ट कर दिया गया है और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के लिए कहा गया है.

पश्चिम बंगाल के इन जिलों में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान जवाद की वजह से पश्चिम बंगाल के पूर्वी और पश्चिमी मिदनापुर जिलों में चार दिसंबर को भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, झारग्राम और हावड़ा जिलों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

गुजरात में डूबी बोट
चक्रवाती तूफान से पहले गुजरात के गीर सोमनाथ में देर रात से तेज हवाएं चल रही हैं, जिसकी वजह से गीर सोमनाथ के नवा बंदर में 13 से 15 बोट डूबने की प्राथमिक जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद से 10 से 15 मछुआरे लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है.

मुंबई में भी भारी बारिश की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में हो रही हलचल के कारण भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज से चार दिनों तक इन राज्यों में लगातार भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने मुंबई में भी भारी बारिश की आशंका चताई है. इसके अलावा गुजरात और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में भी अलग-अलग जगह भारी बारिश हो सकती है.

यूपी और दिल्ली में भी बारिश का अनुमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से पूरे उत्तर-मध्य भारत में बारिश के आसार बन रहे हैं. इस वजह से उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा में भी आने वाले दिनों में बारिश होती दिख सकती है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!