बेंगलुरु हिंसा: उपद्रवियों से होगी नुकसान की भरपाई, आरोपियों की हो रही पहचान

कर्नाटक के बेंगलुरु में हुई हिंसा के मामले में राज्य सरकार एक्शन लेने की तैयारी में है. इस हिंसा में हुए नुकसान की भरपाई राज्य सरकार अब उपद्रवियों से करेगी. बेंगलुरु में हुई हिंसा में बस और कार जला दी गई थीं. राज्य सरकार हिंसा करने वाले उपद्रवियों की पहचान करने और नुकसान का आंकलन करने में जुट गई है.

कर्नाटक के गृहमंत्री बसवराज बोम्मई का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से सभी राज्यों को दिए निर्देशों के मुताबिक हिंसा से जहां सार्वजनिक क्षति हुई हो, इसे उन्हीं व्यक्तियों से वसूला जाना है, जिन्होंने घटना को अंजाम दिया है. हम उन व्यक्तियों की पहचान कर रहे हैं और नुकसान का आंकलन कर रहे हैं. साजिश का खुलासा होगा. मेरा काम सही दोषियों को ढूंढना है. उन्हें सजा दी जाएगी.

वहीं बेंगलुरु हिंसा पर कर्नाटक मंत्री सीटी रवि का कहना है कि हिंसा की पहले से योजना बनाई गई थी. संपत्ति के नुकसान के लिए पेट्रोल बम और पत्थरों का इस्तेमाल किया गया था. करीब 300 से ज्यादा वाहन जला दिए गए हैं. हमारे पास संदिग्ध हैं लेकिन जांच के बाद ही पुष्टि हो सकती है. उपद्रवियों से उत्तर प्रदेश में जैसे संपत्ति की वसूली की गई थी, वैसे ही हम करेंगे.

क्या है मामला?

कर्नाटक के बेंगलुरु के जीडे हल्ली इलाके में मंगलवार रात करीब 9.30 बजे उपद्रवियों ने कांग्रेस विधायक श्रीनिवास मूर्ति के घर को निशाना बनाया. इस दौरान विधायक के घर का एक हिस्सा आग के हवाले कर दिया गया. दरअसल, विधायक श्रीनिवास के भतीजे ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट किया था, जिसके बाद लोगों ने जमकर बवाल मचाया.
सैंकड़ों की संख्या में लोगों के जरिए विधायक के घर को निशाना बनाने के बाद पुलिस स्टेशन पर भी हमला किया गया. वहीं हिंसा के दौरान कई वाहनों को आग के हवाले भी कर दिया गया. हमले में एडिशनल पुलिस कमिश्नर समेत 60 पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!