एमपी में ओमीक्रॉन का खौफ! सुरक्षा का टीका लगवाने आलसियों को घर से ले जाएगी पुलिस

उज्जैन। अफ्रीकी देशों में कोरोना के नए वेरिएंट आने के बाद दुनिया भर में दहशत का माहौल है. अब उज्जैन में भी कोरोना के नए वेरिएंट का खौफ दिखाई दे रहा है. इसको लेकर उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह, एसपी सत्येंद्र शुक्ला ने बुधवार को कोविड-19 माधव नगर का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और कोरोना को लेकर ऑक्सीजन प्लांट और अस्पतालों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश भी दिए.

अस्पताल में जायजा लेने पहुंचे मंत्री
उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव और अधिकारियों ने माधव नगर अस्पताल के अंदर जाकर निरीक्षण किया. इसके बाद उन्होंने बताया कि आने वाली लहर और कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर सुरक्षा इंतजाम आज तय किए गए हैं. शहर में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य की जा रही है. महाकाल मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को भी मास्क अनिवार्य किया गया है, जो लोग वैक्सीनेशन से दूर हैं. उन्हें वैक्सीनेट कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है.

शहर में ऑक्सीजन के पांच प्लांट शुरू
कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि शहर में कोरोना फिर से कोहराम नहीं मचाए इसके लिए सारे प्रबंधन किए जा रहे हैं. खासकर महाकाल मंदिर में भीड़ भरा माहौल होता है. यहां देश-विदेश से श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं. यही कोरोना के फैलाव की वजह न बने इसके लिए मंदिर में सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क अनिवार्य कर दिया गया है. वहीं शहर में ऑक्सीजन के पांच प्लांट शुरू कर दिए गए हैं.

नए वेरिएंट ओमीक्रॉन (corona variant omicron) को लेकर ऐसी होंगी तैयारियां

  • जिले में वैक्सीन के सेकेंड डोज अभी तक 76.91 प्रतिशत लोगों ने लगवायी है. शेष लोगों को तत्काल सेकेंड डोज लगेगा, जो लोग जान बूझकर सेकेंड डोज नहीं लगवा रहे हैं. उन्हें पुलिस के माध्यम से टीकाकरण केन्द्रों तक बुलवाया जाएगा.
  • क्राइसिस मैनेजमेंट समिति ने महाकालेश्वर मंदिर एवं उज्जैन शहर में आयोजित होने वाले कार्तिक एवं हस्तशिल्प मेले में प्रवेश के पूर्व वैक्सीन के दोनों डोज लगवा कर आने की अनिवार्यता करने का निर्णय लिया है. मंदिर एवं मेलों के स्थान पर वैक्सीनेशन की टीम तैनात की जाएगी. ऐसे में उन्हीं लोगों को प्रवेश दिया जाएगा, जिन लोगों ने दोनों डोज लगवा ली हैं.
  • जिले में कोरोना की जांच आरटीपीसीआर के माध्यम से करने के निर्देश दिये गये हैं.
  • जिला स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी ने कहा कि वर्तमान में लोग मास्क कम लगा रहे हैं. मास्क लगाने के लिये पुन: लोगों को प्रेरित किया जाये एवं इस पर आवश्यकता होने पर सख्ती की जाये.
  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!