कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन आज

भोपाल ।  केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों, पेट्रोल डीजल की कीमतों में हो रही लगातर मूल्य वृद्धि के विरोध में अभा कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार 11 जून 2021 देश व्यापी विरोध प्रदर्शन किए जाने का निर्णय लिया है। 
अभा कांग्रेस के निर्णय अनुसार मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ जी के आव्हान पर 11 जून को मप्र के सभी जिलों में पेट्रोल डीजल की कीमतों को लेकर पेट्रोल पंपों पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर, महामंत्री राजीव सिंह ने समस्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र भेजा है। 
आज मंहगाई के इस दौर में प्रदेश की जनता कोरोना महामारी से त्रस्त है कोरोना कर्फ्यू व लाक डाउंन की वजह से देश एवम प्रदेश की जनता, व्यापार व्यवसाय के ठप हो जाने, आर्थिक रूप से पिछड़ जाने के बावजूद केंद्र व राज्य सरकार पेट्रोल व डीजल कीमतों को बढ़ाकर मुनाफा कमाने में लगी है। जनवरी में पेट्रोल 91.46 रूपए था जो अब 104.4 रूपए से अधिक हो गया है। वहीं डीजल 81.82 रूपए था जो अब 94.16 रूपए से अधिक हो गया है।*
यह बढ़ोतरी ऐसे समय की गई है जब जनता केंद्र एवं प्रदेश सरकार से मदद की उम्मीद कर रही है, वहीं केंद्र सरकार ने दो लाख 94 हजार करोड़ का टैक्स लगाया है जो सीधा जनता की जेब में डाका डालने जैसा है। 
नाथ ने प्रदेश के सभी कांग्रेसजनों से अपील की है कि 11 जून 2021 शुक्रवार को सभी कांग्रेस कार्यकर्ता एवम पदाधिकारी गण अपने क्षेत्र के निकटतम पेट्रोल पंप के सामने पेट्रोलियम पदार्थों (डीजल, पेट्रोल) की लगातार बढ़ती हुई मूल्य वृद्धि के खिलाफ जिसमें मूल्य वृद्धि से संबंधित तख्तियां, बैनर, कट ऑफ बनाकर विरोध प्रदर्शन करें और भाजपा सरकार से पेट्रोल डीजल के दाम तत्काल कम किए जाने की मांग करे, जिससे जनता को राहत मिल सके।
उक्त प्रदर्शन में स्थानीय समस्त विधायक गण पूर्व विधायक, ब्लाक कांग्रेस, युवा कांग्रेस, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, महिला कांग्रेस, सेवादल, शहर कांग्रेस,आई टी सेल, समस्त मोर्चा संगठन, के अध्यक्षगणों, कांग्रेस पदाधिकारीगण, बरिष्ट कांग्रेसजन अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध करें। 
विरोध प्रदर्शन के दौरान कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए शासन के निर्देशों का पालन कर मास्क लगाएं सोशल डिस्टेंस का पालन करें तथा कार्यक्रम को पूर्ण रूप से सफल बनावे। 

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!