भोपाल में आज से शुरू होगा देश का सबसे बड़ा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

भोपाल । आज से शुरू होगा देश का सबसे बड़ा निशुल्क चिकित्सा शिविर। शिविर का शुभारंभ 3 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे एकतापुरी मैदान में महामहिम राज्यपाल मंगु भाई पटेल के मुख्य आतिथ्य और मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम की अध्यक्षता में होगा।  इस चिकित्सा शिविर में देश के प्रसिद्ध चिकित्सा संस्थानों के प्रख्यात चिकित्सा विशेषज्ञ नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श, निदान एवं उपचार की चिकित्सकीय सेवाएँ प्रदान करेंगे| दिल्ली, मुंबई, पूना, चेन्नई से आने वाले इन प्रख्यात चिकित्सकों के चिकित्सा शिविर में आने पर निःशुल्क चिकित्सा परामर्श के साथ-साथ मेडिकल नॉलेज शेयरिंग हेतु MEET THE MASTERS के नाम से CME का आयोजन भी किया जायेगा।   
स्व. कैलाश सारंग और स्व श्रीमती प्रसून सारंग की पुण्य स्मृति में दिनांक 3, 4 एवं 5 दिसंबर 2021 को आयोजित होने वाले देश के सबसे वृहद नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में देश के प्रख्यात स्पेशलिटी एवं सुपर स्पेशलिटी चिकित्सा विशेषज्ञों शामिल हो रहे हैं। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ पद्मश्री डॉ टी. पी. लहाने, प्रख्यात स्पाइन सर्जन डॉ. चंद्रकांत देवपूजारी, बॉम्बे अस्पताल के प्रख्यात किडनी विशेषज्ञ डॉ श्रीरंग बिचु, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ अजय चौरसिया, मुम्बई के एशियन कैंसर इंस्टिट्यूट के प्रख्यात कैंसर सर्जन डॉ रमाकांत देशपांडे, देश के नामी मोटापे के सर्जन डॉ मुज़फ्फल लकड़ावाला और डॉ मोहित भंडारी नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श, निदान एवं उपचार की चिकित्सकीय सेवाएँ प्रदान करेंगे|
दिल्ली, मुंबई, पूना, चेन्नई से आने वाले इन प्रख्यात चिकित्सकों के चिकित्सा शिविर में आने पर निःशुल्क चिकित्सा परामर्श के साथ-साथ मेडिकल नॉलेज शेयरिंग हेतु MEET THE MASTERS के नाम से CME का आयोजन किया जायेगा। MEET THE MASTERS कार्यक्रम में 03 दिनों में सुपर स्पेशलिटी चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा उनके चिकित्सकीय अनुभव, शोध कार्य, विषय विशेषज्ञता में प्राप्त महारत को भोपाल के चिकित्सकों के साथ साझा किया जाएगा।
चिकित्सा शिविर के साथ-साथ मेडिकल नॉलेज शेयरिंग हेतु MEET THE MASTERS  आयोजित किया जाना यह एक अनूठी पहल है जो स्थानीय चिकित्सकों को उपयोगी साबित होगी|

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!