ठंड से कांपेगा MP: मानसूनी सिस्टम ने बदला मौसम का मिजाज, बारिश से कई राज्यों में बढ़ेगी सर्दी

भोपाल। वैसे तो हमेशा ही नवंबर के अंत तक राजधानी सहित मध्यप्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान में खासी गिरावट दर्ज होने लगती है. लेकिन इस बार अभी तक ठंड ने अपने तीखे तेवर नहीं दिखाए हैं. मौसम विज्ञानिकों कहा कहना है कि नवंबर की शुरुआत में हवा का रुख लगातार उत्तरी बना रहने से न्यूनतम तापमान में गिरावट होने लगी थी. लेकिन मौजूदा स्थिति में दक्षिण भारत में उत्तर-पूर्वी मानसून सक्रिय है.

इस वजह से बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में कम दबाव के क्षेत्र बन रहे हैं. हवाओं के साथ आई नमी मध्य प्रदेश तक आ रही है, इससे बादल बन जाते हैं. जिस वजह से रात के तापमान में गिरावट नहीं हो रही है. इस तरह की स्थिति 50 साल में पहली बार देखने को मिली है.नहीं गिर रहा न्यूनतम तापमान

शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो सामान्य से दो डिग्री सेल्‍सियस अधिक रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्‍सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्‍सियस कम रहा. वर्तमान में हवा का रुख बीच-बीच में दक्षिणी भी हो रहा है. इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट नहीं हो रही है.फिर 50% क्षमता से खुलेंगे स्कूल, पिछले 1 महीने में विदेश से आए यात्रियों की होगी जांच, 7 दिन क्वारंटाइन भी होंगे.

50 साल में ऐसा पहली बार

29 नवंबर को बंगाल की खाड़ी में अंडमान के पास एक कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है. इसके अलावा 30 नवंबर को अरब सागर में भी एक चक्रवात बनेगा. इनके प्रभाव से हवाओं के साथ नमी आने के कारण 29 नवंबर से प्रदेश में बादल छाने के आसार हैं. इसके चलते रात के तापमान में और बढ़ोतरी होने लगेगी. पिछले 50 साल में पहली बार दक्षिण भारत में सक्रिय मानसून के कारण मौसम का मिजाज बदलता दिखा है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!