लालू-तेजस्‍वी की 42 सभाओं पर भारी पड़ी नीतीश की 5 रैलियां

पटना। बिहार में उपचुनाव का दंगल समाप्‍त हो गया है। जदयू प्रदेश की चुनावी राजनीति में अपनी जड़ों को और मजबूत करने में सफल रहा है। कुशेश्‍वरस्‍थान और तारापुर विधानसभा सीटों पर जेडीयू प्रत्‍याशियों ने जीत हासिल की है। वहीं, प्रमुख विपक्षी पार्टी राष्‍ट्रीय जनता दल को दोनों सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है। लालू यादव की उपस्थिति के बावजूद राजद को विशेष लाभ नहीं हुआ, जबकि मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की अगुआई में जदयू को सफलता मिली है। चुनावी गहमा-गहमी के बीच सीएम नीतीश कुमार और लालू-तेजस्‍वी द्वारा इस दौरान की गई जनसभाओं को लेकर दिलचस्‍प तथ्‍य सामने आया है। लालू यादव और उनके बेटे तेजस्‍वी यादव ने उपचुनाव में पार्टी को जीत दिलाने के लिए पिता-पुत्र की जोड़ी ने कुल मिलाकर 42 जनसभाएं कीं। अस्‍वस्‍थता के बावजूद लालू प्रसाद यादव ने 2 जनसभाओं को संबोधित किया। लालू यादव की मौजूदगी भी राजद को जीत नहीं दिला सकी। दूसरी तरफ, मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने उपचुनाव के दौरान दोनों विधानसभा क्षेत्रों में सिर्फ 5 जनसभाओं में हिस्‍सा लिया। उनकी पार्टी जदयू को दोनों विधानसभा सीटों पर जीत हासिल हुई।
राजनीतिक प्रेक्षक इस जीत के पीछे सीएम नीतीश की लोकप्रियता को जिम्‍मेदार मानते हैं। नीतीश कुमार ने 25 और 26 अक्‍टूबर को दोनों विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया था। इसका असर मतदाताओं पर भी दिखा। हालांकि, इस दौरान जेडीयू के बड़े नेताओं की टीम दोनों विधानसभा क्षेत्रों में जमी रही। ये नेता चुनावी गतिविध‍ि की हर पहलू पर नजर बनाए रखा था।
कुशेश्‍वरस्‍थान और तारापुर विधानसभा सीटें जदयू के कब्‍जे में ही थी। ऐसे में इन सीटों पर फिर से जीत हासिल करना जदयू के लिए साख का विषय था। वहीं, राजद इन दोनों सीटों पर जीत हासिल कर तेजस्‍वी यादव के नेतृत्‍व को एक बार फिर से स्‍थापित करने की कोशिश में जुटा था। हालांकि, तेजस्‍वी यादव की ताबड़तोड़ रैलियों के बावजूद उनकी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। दूसरी तरफ, महागठबंधन से अलग होकर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस का बुरा हाल रहा। कन्‍हैया कुमार, जिग्‍नेश मेवाणी और हार्दिक पटेल जैसे युवा फायर ब्रांड नेताओं की मौजूदगी का लाभ भी कांग्रेस को नहीं मिला।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!