पीएम मोदी को मूंछ और राहुल को पूंछ का बाल बताने वाले तोमर को झारखंड हाईकोर्ट से राहत

रांची । केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर को झारखंड हाई कोर्ट से एक बार फिर राहत मिल गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दिए गए बयान के मामले में कोर्ट ने केंद्रीय मंत्री के खिलाफ दंडात्‍मक कार्रवाई न करने का निर्देश दिया है। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने अगले आदेश तक केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं करने का आदेश दिया है।
ज्ञात हो कि नरेंद्र तोमर के खिलाफ धनबाद की एक निचली अदालत में मामला दर्ज कराया गया है। केंद्रीय मंत्री ने इस शिकायत को निरस्‍त करने को लेकर हाई कोर्ट में अर्जी दी है। विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान नरेंद्र तोमर ने राहुल गांधी को लेकर एक बयान दिया था। जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मूंछ का बाल बताया था और राहुल गांधी को पूंछ का बाल। उनके इस बयान को लेकर काफी हंगामा हुआ था।
धनबाद निवासी मोहम्‍मद कलाम आजाद नामक शख्‍स ने उनके इस बयान के खिलाफ धनबाद कोर्ट में याचिका दायर कर दी थी। अब केंद्रीय मंत्री ने इस शिकायत को निरस्‍त करवाने के लिए झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत में राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने नरेंद्र सिंह तोमर की अंतरिम राहत की अवधि को बढ़ा दिया। मामले में अगली सुनवाई 8 फरवरी 2022 को होगी। कांग्रेसी कार्यकर्ता कलाम आजाद की ओर से धनबाद अदालत में शिकायतवाद दर्ज कराया गया था, लेकिन न्यायिक दंडाधिकारी ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया था। इसके बाद पुनर्विचार याचिका दाखिल की गई, जिस पर अदालत ने न्यायिक दंडाधिकारी को दोबारा सुनवाई करने का आदेश दिया था।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!