कांग्रेस की सरकार बनने पर सौ रूपए में मिलेगा गैस सिलेंडर

भोपाल । मप्र की सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस वादों और वचनों की झड़ी लगा रही है। पीसीसी चीफ कमलनाथ नारी सम्मान योजना के जरिए महिलाओं को 1500 रूपए प्रतिमाह देने और 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने की घोषणा कर चुके हैं। नाथ की इस घोषणा से चार कदम आगे बढ़कर मप्र सरकार के पूर्व मंत्री और विधायक पीसी शर्मा ने कांग्रेस की सरकार बनने पर 100 रूपए में गैस सिलेंडर देने का ऐलान किया है।
भोपाल में अपने आवास पर मीडिया से चर्चा में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा- मंहगाई, बेरोजगारी, भृष्टाचार ये चीजें हैं। कांग्रेस की सरकार बनेगी तो 100 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। 1500 रुपए हर महिला 18 साल से लेकर 60 साल तक की महिलाओं को मिलेंगे। घर में तीन महिलाएं हैं तो उन्हें भी मिलेंगे। जो नौकरी कर रहा है, व्यवसाय कर रहा है उनको भी मिलेगा। सौ यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगा। दो सौ यूनिट बिजली बिल हाफ देना पड़ेगा। ये मंहगाई से लडऩे का एक तरीका है।
कमलनाथ के पास मंहगाई से लडऩे का कॉन्सेप्ट
पीसी शर्मा ने कहा- मप्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर ओल्ड पेंशन स्कीम जारी की जाएगी। स्लम एरिया के लोगों की रजिस्ट्री कराई जाएगी। उनको मकान बनाने के लिए पैसे दिए दिए जाएंगे। ये सब मंहगाई से कैसे लड़ा जाए। भाजपा की सरकार मंहगाई बढ़ाती जा रही है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के रेट सातवें आसमान छू रहे हैं। 2014 का जब चुनाव हुआ था तब इन्होंने कहा था कि रसोई गैस दो-तीन सौ रुपए में मिलेगी। और पेट्रोल डीजल 40-50 रुपए में मिलेगा। ये सब बढ़ रहे हैं। मप्र में एक करोड़ लोग बेरोजगार हैं। तो कमलनाथ जी का कॉन्सेप्ट मंहगाई से लडऩे का है।

पीसी शर्मा की घोषणा पर भाजपा प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने तंज कसा है। सलूजा ने ट्वीट कर लिखा- लो जी पूर्व मंत्री पीसी शर्मा तो झूठ बोलने में कमलनाथ जी से भी एक कदम आगे निकले… कमलनाथ जी कह रहे हैं 500 रुपये में गैस सिलेंडर देंगे ,यह कह रहे हैं कि 100 रुपये में देंगे.. कौन सही…? पता है कि देना कुछ है ही नही , जो मुँह में आये बोले जाओ

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!