UP में आज से पेट्रोल-डीजल 12 रुपये सस्ता, केंद्र के उत्पाद शुल्क घटाने के बाद योगी सरकार ने भी घटाया वैट

लखनऊ: केंद्र सरकार ने महंगाई से जूझ रही जनता को बड़ी राहत देते हुए बुधवार को पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कमी की घोषणा की थी. जिससे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट आ गई. अब उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भी केंद्र के फैसले के बाद देर रात यूपी सरकार के स्तर पर लगने वाले टैक्स को घटाने का भी बड़ा फैसला किया है.अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वैट में कमी किए जाने की जानकारी दी है. राज्य सरकार के स्तर पर पेट्रोल पर 7 रुपये व डीजल पर 2 रुपये वैट घटाया है. जिससे केंद्र के फैसले के बाद यूपी में पेट्रोल-डीजल और सस्ता मिलेगा. यानी प्रदेश में पेट्रोल-डीजल 12-12 रुपये प्रति लीटर सस्ता मिलेगा.केंद्र सरकार ने जहां पेट्रोल पर 5 और डीजल पर 10 रुपये की कमी की थी. वहीं उत्तर प्रदेश सरकार ने पेट्रोल 7 और डीजल पर 2 रुपये की कटौती की है. जिससे अब उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल 12 रुपये सस्ता मिलेगा.उत्तर प्रदेश में पेट्रोल पर 17.74 रुपये प्रति लीटर वैल्यू ऐडेड टैक्स (वैट) लग रहा था. जिसे घटाकर राज्य सरकार ने 10.74 रुपये कर दिया है. इसी प्रकार डीजल पर 10.41 रुपये प्रति लीटर वैल्यू ऐडेड टैक्स वैट लगता था. जिसे अब 8.41 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है. राजधानी लखनऊ की बात करें तो अब पेट्रोल ₹94.94 प्रति लीटर और डीजल ₹86.89 रुपए प्रति लीटर की दर से मिलेगा.पिछले कुछ दिनों से लगातार पेट्रोल व डीजल की कीमतों में तेजी से इजाफा हो रहा था. जिससे जनता काफी परेशान हो रही थी. केंद्र व प्रदेश सरकार का यह फैसला महंगाई के मद्देनजर जनता को राहत देने को लेकर लिया गया है. वहीं, प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में जनता की नाराजगी कम करने को लेकर यह एक बड़ा फैसला माना जा रहा है.

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!