नीतीश कुमार पर भड़कीं BJP विधायक भागीरथी देवी, कहा.. चांदी के चिलम से गांजा पीते हैं CM

बगहा: एनडीए को छोड़कर आरजेडी के साथ हाथ मिलाकर जेडीयू जब से महागठबंधन में शामिल हुआ है, तब से बीजेपी सीएम नीतीश कुमार पर हमलावर है. प्रदेश भर के प्रखंड मुख्यालयों पर बीजेपी उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रही है. इसी बीच रामनगर से बीजेपी विधायक भागीरथी देवी ने मुख्यमंत्री पर हमला बोला है. उन्होंने सीएम को नशेड़ी और गजेड़ी बताकर आरोप लगाया है कि वे बिना गांजा पिए विधानसभा की कार्यवाही में नहीं जाते हैं.

नीतीश कुमार को कहा ‘मेहरारू’: रामनगर प्रखंड मुख्यालय में आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान बीजेपी विधायक भागीरथी देवी ने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा. पद्मश्री सम्मान से सम्मानित भागीरथी देवी 5 बार लगातार विधायक रही हैं. उन्होंने नीतीश कुमार को मेहरारू यानी औरत कहते हुए कहा कि वे इधर की बात उधर करने में माहिर हैं. उनका अब कोई विश्वास नहीं करता है. उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार गांजा चढ़ाकर विधानसभा की कार्यवाही में पहुंचते हैं. वह बीच-बीच में सदन से गायब हो जाते हैं. इस दौरान वह अपने ऑफिस में जाकर गांजा पीते हैं.

‘नीतीश कुमार के पास चांदी का चिलम’: विधायक ने आगे कहा कि नीतीश कुमार के हाथ में चिलम और आंख में धुंआ है. वे चांदी का चिलम रखते हैं. इसी चिलम से गांजा पीते हैं. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का अब कोई वैल्यू नहीं रह गया. उनका हाल हमलोग सभी जानते हैं. इस दौरान बीजेपी के अन्य नेताओं ने भी मुख्यमंत्री पर जमकर हमला बोला. प्रदर्शन में मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी जमकर नारेबाजी की. उनका कहना था कि नीतीश कुमार ने बिहार की जनता को धोखा दिया है. इसका जवाब जनता जरूर देगी.

सम्बंधित खबरे

‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!