इंदौर: इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग को बुझाते समय हुआ ब्लास्ट, दो दमकलकर्मी घायल

इंदौर। एमआइजी थाना क्षेत्र के पाटनीपुरा चौराहे पर एक इलेक्ट्रॉनिक की दूकान में अचानक आग लग गई. आग लगने की घटना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची. आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे दो दमकलकर्मियों सहित कुछ लोगों को चोंटें आई है. जानकारी के अनुसार जब आग बुझाने का काम चल रहा था इस दौरान दुकान में ब्लास्ट हो गया. जिससे दमकलकर्मी सहित कुछ लोग घायल हो गए. जिन्हें उपचार के लिए निजी हॉस्पिटल भेजा गया है.
मशक्कत के बाद बुझी आगदरअसल पाटनीपुरा चौराहे पर साहू इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में अचानक से आगजनी की घटना हो गई. जिसे कारण दुकान में रखा करोड़ों रुपए का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हो गया. आगजनी की सूचना मिलने पर दमकल विभाग के 12 से अधिक कर्मचारी मौके पर पहुंचे. कर्मचारियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग लगने का कारण अभी अज्ञात है.
दो दमकलकर्मी सहित तीन घायल
आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत कर रहे कर्मचारी भी इस दौरान घायल हो गए. जानकारी के अनुसार आग बुझाते समय दुकान में ब्लास्ट हो गया. ब्लास्ट में दो दमकल कर्मचारी अविनाश और लोकेश के साथ दुकान के पड़ोसी भी आग की चपेट में आ गया. जिन्हें उपचार के लिए निजी हॉस्पिटल भेजा गया है. काफी प्रयास करने के बाद दमकल विभाग की टीम ने आगजनी की घटना पर काबू पाया.
आठ से दस पानी के टेंकरों से बुझाई आगजैसे ही दमकल विभाग की टीम को आगजनी की घटना की सूचना मिली. दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आगजनी की घटना पर काबू पाने के प्रयास किया. इंदौर के फायर एसपी आरएस मिंगवाल ने बताया कि आग भीषण रूप ले चुकी थी. आगजनी की घटना पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग को काफी मशक्कत करना पड़ी. तकरीबन आठ से दस पानी के टैंकरों के माध्यम से आगजनी की घटना पर काबू पाया गया.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!