इंदौर में मिले 7 नए कोरोना मरीज, सीएम ने दिए सतर्कता के निर्देश

इंदौर ।

शहर में बुधवार को कोरोना के सात नए मरीज मिले। कुल 9185 सैंपलों की जांच की गई। इसके अलावा सात मरीज को स्वस्थ्य होने पर डिस्चार्ज किया गया। इसके चलते अब उपचारत मरीजों की संख्या 34 है। अच्छी बात यह रही कि कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई। इस कारण मरने वालों का आंकड़ा 1391 पर टिका हुआ है। अब तक कुल 20 लाख 22 हजार 404 सैंपलों की जांच की गई है, जिसमें से एक लाख 52 हजार 980 मरीज कोरोना पाजिटिव निकले है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रशासन को सतर्कता के निर्देश दिए हैं। सीएम ने ट्वीट कर कहा कि इंदौर के नागरिकों से भी मैं विनम्र अनुरोध करता हूं कि अगर हमने जरा सी भी असावधानी रखी, तो परिस्थितियों को बदलने में देर नहीं लगेगी इसलिए सजग रहें और गाइडलाइंस का पालन करते रहें।

61 हजार लोगों को लगाया गया टीका

बुधवार को शहर में स्वास्थ्य विभाग की 218 टीमों द्वारा 61 हजार 538 लोगों को टीका लगाया गया। इनमें 18 वर्ष से अधिक उम्र के 34 हजार 194 को पहली डोज लगी। कई केंद्रों पर आनलाइन स्लाट बुक करने के बाद टीका लगवाने के लिए पहुंचे लोगों को टीका लगवाने के लिए परेशान होना पड़ा। गुरुवार को शहर में करीब 15 हजार लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है। शहर में 18 वर्ष से अधिक उम्र के 5781 को टीके की दूसरी डोज लगी। वहीं 45 वर्ष से अधिक के 6893 को पहली और 8514 को दूसरी डोज लगी। इसके अलावा 60 साल से अधिक उम्र के 2260 बुजुर्गों को पहली और 3313 को दूसरी डोज लगी। इसके अलावा 21 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली और 185 को दूसरी और आठ फ्रंट लाइन वर्कर को पहली और 369 को दूसरी डोज लगी।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!