ब्रिटेन में शुरू हुआ खानपान का नया ट्रेंड ‘5:2 डाइट’, लोग हफ्ते में पांच दिन कर रहे शाकाहारी भोजन

लंदन । ब्रिटेन में इन दिनों खानपान का नया ट्रेंड शुरू हुआ है, जिसे ‘5:2 डाइट’ नाम दिया गया है। इसके तहत लोग हफ्ते के पांच दिन शाकाहारी खाना खाते हैं। जबकि, शनिवार-रविवार को नॉनवेज ले रहे हैं। वहीं, पैक्ड फूड या रेडिमेड फूड के बजाय यहां के लोग घर पर बना खाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। सुपरमार्केट स्टोर वेटरोज की हाल में जारी फूड एंड ड्रिंक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। इस रिपोर्ट में कहा गया है बाहर खाने के शौकीन ब्रिटिश लोग कोरोना के कारण लंबे समय तक घरों में रहे। इसलिए घर पर ही बढ़िया डिश बनाने में मजा आने लगा। यहां तक कि लोगों ने अपने पसंदीदा सैंडविच भी मंगाना बंद कर दिया है। ये भी घर पर ही बनाए जा रहे हैं।
अब घर पर ही छोटी-मोटी पार्टियों का चलन बढ़ने लगा है। खाना भी घर पर ही बनाया जा रहा है। इसलिए शैंपेन की बिक्री पिछले साल की तुलना में 40 फीसदी बढ़ गई है। फूड डिलीवरी ऐप के जरिए भी लोग ऐसी ही चीजें मंगाने लगे हैं, जिन्हें घर पर ही बनाया जा सके। वेटरोज की साइट पर बारबेक्यू पर बने तरबूज के व्यंजनों की सर्चिंग में 65 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली। वहीं नाइकरबॉकर ग्लोरी (आइस्क्रीम) की डिश की खोज में 171 फीसदी वृद्धि देखी गई। इसके अलावा चावल और सिरके से बनी जापानी डिश सुशी की बिक्री में 54 फीसदी का इजाफा हुआ है। वहीं, सब्जियों और मसालों की बिक्री में 41 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई है। जबकि, स्टोर के रेडिमेड उत्पादों की मांग कम हुई है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!