इंदौर के ये 2 इलाके मानने को तैयार नहीं, जानिए कलेक्टर को क्या और कैसे देनी पड़ी चेतावनी

इंदौर;शहर में दो इलाके सिंधी कॉलोनी और जेल रोड ऐसे हैं, जहां के लोगों ने प्रशासन का सिर दर्द बढ़ा दिया है. इन इलाकों में कोरोना गाइडलाइन का बिल्कुल भी पालन नहीं किया जा रहा. कलेक्टर और पूर्व महापौर ने इन इलाकों को दौरा किया और भविष्य में कड़ी कार्रवाई करने की बात कही. कलेक्टर ने कहा कि अब अगर यहां किसी ने कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं किया तो उसके खिलाफ सीधे धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी.दरअसल, कलेक्टर मनीष सिंह, निगम आयुक्त और पूर्व महापौर सिंधी कॉलोनी के दौरे पर निकले थे. इन्होंने देखा कि यहां किसी भी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा और कोरोना कर्फ्यू (Corona Curfew) का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है. गलियों में बड़ी संख्या में सब्जी और फल के ठेले लगे हुए थे. इस पर कलेक्टर भड़क गए और व्यापारियों समझाइश दी.

कलेक्टर ने दी ये चेतावनी
कलेक्टर ने निगम अधिकारियों से कहा कि कल से क्षेत्र में फल-सब्जी का एक भी ठेला नहीं लगना चाहिए. अब यहां कोई ठेला जब्त नहीं किया जाएगा, बल्कि सीधे धारा 188 के तहत गिरफ्तारी की जाएगी. कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि शहर के अन्य क्षेत्रों के व्यापारी कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन कर रहे हैं. लेकिन सिंधी कॉलोनी और जेल रोड के व्यापारियों को समझाना काफी कठिन कार्य है. उन्होंने कहा कि इन दोनों क्षेत्रों की दुकानें अभी नहीं खुलेंगी.

माने नहीं तो सख्ती बढ़ती जाएगी – गौड़

पूर्व महापौर मालिनी गौड़ ने कहा कि सिंधी कॉलोनी और जेल रोड की कई दिनों से शिकायतें मिल रही थीं कि यहां फल-सब्जियों के ठेले वाले भीड़ लगाकर खड़े रहते हैं. कोरोना संक्रमण के दौरान यह आम जनता के लिए घातक हो सकता है. इसीलिए कलेक्टर  और निगमायुक्त के साथ सिंधी कॉलोनी का दौरा किया. पूर्व महापौर मालिनी गौड़ ने कहा कि कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई बढ़ती जाएगी.

सम्बंधित खबरे

इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!